03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

CM Dhami का बड़ा फैसला : परमवीर चक्र विजेताओं की अनुग्रह राशि बढ़कर ₹2 करोड़, कई विकास योजनाओं को भी मिली मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : CM Dhami उत्तराखंड सरकार ने परमवीर चक्र से अलंकृत वीर सैनिकों को प्रदान की जाने वाली अनुग्रह राशि डेढ़ करोड़ रुपए से बढ़ाकर 2 करोड़ रुपए करने की घोषणा की है. सीएम धामी ने ये घोषणा देहरादून में की है. सीएम ने कहा कि वीर सैनिकों के सम्मान के प्रति हमारी सरकार पूर्णतः समर्पित है.

इससे पहले रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सेक्टर के अन्तर्गत देहरादून नगर के टपकेश्वर महादेव गढ़ी डाकरा कैंट में 08 एमएलडी के सीवर शोधन संयंत्र के निर्माण हेतु भूमि क्रय की लागत ₹ 6.62 करोड़ की धनराशि स्वीकृति के लिए अनुमोदन प्रदान किया है. इसके साथ ही उत्तराखंड राज्य के अन्तर्गत नाबार्ड वित्त पोषित 21 योजनाओं हेतु कुल लागत ₹ 41.37 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है.

कुंभ मेला कार्यों के लिए धनराशि स्वीकृत : मुख्यमंत्री द्वारा हरिद्वार कुम्भ मेला 2027 के अन्तर्गत बल्ली बैरिकेडिग चक्रव्यूह बैरियर तथा अस्थाई फायर वॉच टावर आदि हेतु ₹5.46 करोड़ तथा 08 अस्थाई रैन बसेरों आदि का कार्य हेतु ₹ 6.85 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है.

अंबेडकर पार्क सौंदर्यीकरण के लिए 25 लाख : मुख्यमंत्री द्वारा जनपद उधमसिंहनगर के विधानसभा क्षेत्र किच्छा के ग्राम दरूऊ में डॉ भीमराव अम्बेडकर पार्क एवं तालाब का सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु ₹ 25.00 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है.

छात्रवृत्ति के लिए 36 लाख रुपए : मुख्यमंत्री ने भूतपूर्व सैनिकों के परिजन छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति के भुगतान हेतु ₹ 36.84 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है. मुख्यमंत्री धामी द्वारा उत्तराखण्ड के भूतपूर्व सैनिकों के इंजीनियरिंग, मेडिकल एवं पी.एच.डी. की शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति के भुगतान हेतु पूर्व की भांति कारगिल शहीद परिवार मुख्यमंत्री सहायता कोष से ₹ 36.84 लाख की धनराशि आवंटित किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है.

सीएम ने किया थाना दिवस तथा रात्रि चौपाल कार्यक्रम संचालित करने का अनुमोदन : इसके साथ ही मुख्यमंत्री धामी द्वारा राज्यान्तर्गत जनपद चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, चम्पावत एवं उधम सिंह नगर में स्थित प्रत्येक वाइब्रेंट विलेज के अर्न्तगत कानून एवं सुरक्षा सम्बंधी समस्याओं, दस्तावेज सत्यापन, चरित्र प्रमाण पत्र, साइबर जागरूकता एवं पुलिस विभाग से जुड़ी अन्य शिकायतों के समाधान हेतु ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किए जाने के लिए वाइब्रेंट विलेज में थाना दिवस तथा रात्रि चौपाल जैसे कार्यक्रम संचालित किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है.

Hot this week

Purification controversy पर CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- जाति के नाम पर फैलाया गया भ्रम

एफएनएन, देहरादून: Uttrakhand में शुद्धिकरण प्रकरण, सरकारी जमीन और...

CM Helpline 1905 की समीक्षा, शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने...

Kashipur में सड़क पर आमने-सामने दौड़े दो बाघ, कार सवार ने बनाया हैरान कर देने वाला VIDEO

एफएनएन, काशीपुर : Kashipur देर रात हेमपुर प्रतापपुर रोड...

Haridwar जेल के वरिष्ठ अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar जिला कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक...

Topics

Purification controversy पर CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- जाति के नाम पर फैलाया गया भ्रम

एफएनएन, देहरादून: Uttrakhand में शुद्धिकरण प्रकरण, सरकारी जमीन और...

CM Helpline 1905 की समीक्षा, शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने...

Haridwar जेल के वरिष्ठ अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar जिला कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक...

Mehvish हत्याकांड में तीन नामजद आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद

एफएनएन, रुद्रपुर : Mehvish काशीपुर के महुआखेड़ागंज क्षेत्र में...

Government Land UIIDB को मुफ्त देने पर यशपाल आर्य का सरकार पर हमला

एफएनएन, देहरादून : Government Land देहरादून में प्रदेश की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img