03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

CJP Protest : अभिजीत दीपके को टाइफाइड, फिर भी बोले- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जारी रहेगी लड़ाई

एफएनएन, नई दिल्ली : CJP Protest कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर जानकारी दी कि उन्हें टाइफाइड हो गया है। खराब स्वास्थ्य के बावजूद उन्होंने साफ कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक उनका आंदोलन जारी रहेगा और वे पीछे हटने वाले नहीं हैं।

दिल्ली में संसद मार्ग और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। कई जगह लाउडस्पीकर लगाए गए हैं तथा प्रवेश मार्गों पर चेहरा पहचानने वाली तकनीक से लैस वाहन तैनात किए गए हैं। सुरक्षा एजेंसियां आने-जाने वाले लोगों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हस्तक्षेप और सरकार तथा CJP के बीच बातचीत शुरू होने के बाद शुक्रवार को जंतर-मंतर, टॉलस्टॉय रोड और संसद मार्ग पर प्रदर्शनकारियों की संख्या पहले की तुलना में कम देखी गई। बताया जा रहा है कि भीड़ में लगभग 25 प्रतिशत की कमी आई।

प्रदर्शन को जारी रखने के लिए अभिजीत दीपके और CJP के अन्य नेताओं ने मंच से कई बार समर्थकों से डटे रहने की अपील की। दीपके ने आशंका जताई कि सरकार रात के समय प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने या गिरफ्तार करने की कोशिश कर सकती है। उन्होंने शनिवार और रविवार को अधिक संख्या में लोगों से आंदोलन में शामिल होने की अपील भी की।

उधर, प्रदर्शन के समर्थन में पहुंचे कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वहीं संसद मार्ग पर कुछ प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड हटाने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा बलों ने स्थिति को नियंत्रित रखा और किसी बड़े टकराव की खबर नहीं आई।

CJP ने शुक्रवार को देशभर में प्रदर्शन का आह्वान किया था, लेकिन इसका व्यापक असर देखने को नहीं मिला। मुंबई और कुछ अन्य शहरों को छोड़कर अधिकांश स्थानों पर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी नहीं जुटे। हालांकि संगठन का कहना है कि आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Hot this week

Purification controversy पर CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- जाति के नाम पर फैलाया गया भ्रम

एफएनएन, देहरादून: Uttrakhand में शुद्धिकरण प्रकरण, सरकारी जमीन और...

CM Helpline 1905 की समीक्षा, शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने...

Kashipur में सड़क पर आमने-सामने दौड़े दो बाघ, कार सवार ने बनाया हैरान कर देने वाला VIDEO

एफएनएन, काशीपुर : Kashipur देर रात हेमपुर प्रतापपुर रोड...

Haridwar जेल के वरिष्ठ अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar जिला कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक...

Topics

Purification controversy पर CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- जाति के नाम पर फैलाया गया भ्रम

एफएनएन, देहरादून: Uttrakhand में शुद्धिकरण प्रकरण, सरकारी जमीन और...

CM Helpline 1905 की समीक्षा, शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने...

Haridwar जेल के वरिष्ठ अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar जिला कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक...

Mehvish हत्याकांड में तीन नामजद आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद

एफएनएन, रुद्रपुर : Mehvish काशीपुर के महुआखेड़ागंज क्षेत्र में...

Government Land UIIDB को मुफ्त देने पर यशपाल आर्य का सरकार पर हमला

एफएनएन, देहरादून : Government Land देहरादून में प्रदेश की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img