03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Dehradun में बिजली का खंभा लगाते समय हादसा, करंट लगने से कर्मचारी की मौत

एफएनएन, देहरादून : Dehradun पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र के पथरीबाग स्थित ओम सिटी के पास बिजली का खंभा लगाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। आरडीएसएस योजना के तहत काम कर रहे पांच कर्मचारी उस समय करंट की चपेट में आ गए, जब खंभा पास से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से छू गया। हादसे में एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से झुलस गए।

जानकारी के अनुसार, निजी कंपनी के अधीन ठेकेदार के माध्यम से काम कर रहे कर्मचारी बिजली का खंभा स्थापित कर रहे थे। इसी दौरान खंभा हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया, जिससे उसमें करंट दौड़ गया। घटना में अमरोहा निवासी उमेश कुमार की मौके पर ही जान चली गई। वहीं पप्पू, जसमान समेत चार अन्य कर्मचारियों को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

पटेल नगर कोतवाली प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि अस्पताल से करंट लगने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस के मुताबिक अभी तक इस मामले में किसी पक्ष की ओर से कोई शिकायत या मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया है। सभी प्रभावित कर्मचारी उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के निवासी बताए गए हैं।

Hot this week

Dehradun में खुलेगा IIM काशीपुर का कैंपस, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया भूमिपूजन

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...

Uttarakhand में राज्यसभा की एक सीट पर चुनाव, BJP में नए चेहरे को लेकर मंथन तेज

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में राज्यसभा की एक सीट...

Topics

Dehradun में खुलेगा IIM काशीपुर का कैंपस, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया भूमिपूजन

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img