03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Jaspal Rana पूर्व अंतरराष्ट्रीय शूटर का निधन, 49 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

एफएनएन, देहरादून : Jaspal Rana देश की राजधानी दिल्ली से खेल जगत के लिए दुखद खबर सामने आई है। भारत के पूर्व अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज और एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट जसपाल राणा का शुक्रवार को 49 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उत्तराखंड के मूल निवासी जसपाल राणा ने दिल्ली के मैक्स साकेत अस्पताल में अंतिम सांस ली।

जानकारी के अनुसार, म्यूनिख में आयोजित ISSF वर्ल्ड कप से भारत लौटने के दौरान उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

जसपाल राणा भारतीय शूटिंग के सबसे सफल पिस्टल शूटर्स में गिने जाते थे। खिलाड़ी के रूप में शानदार उपलब्धियां हासिल करने के बाद उन्होंने कोचिंग की जिम्मेदारी संभाली और कई युवा निशानेबाजों को तराशा। उन्होंने डबल ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर को भी प्रशिक्षण दिया था। वर्तमान में वह भारतीय पिस्टल शूटर्स के हाई परफॉर्मेंस कोच के रूप में कार्यरत थे।

उनके निधन से भारतीय खेल जगत में शोक की लहर है। खेल प्रेमी और खिलाड़ी उन्हें एक बेहतरीन निशानेबाज, कोच और प्रेरणास्रोत के रूप में हमेशा याद रखेंगे।

Hot this week

Mizoram में UKNA के कमांडर-इन-चीफ थांगखोमांग हाओकिप गिरफ्तार

एफएनएन , तेजपुर/आइजोल : मिजोरम की राजधानी आइजोल में...

Mohbewala में गर्ल्स हॉस्टल में घुसा ईंटों से लदा ट्रक, बाल-बाल बची छात्राएं

एफएनएन, देहरादून : क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र के मोहब्बेवाला में...

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img