03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Garhinegi नगर पंचायत में निर्दलीय अभिषेक सुखीजा की जीत, भाजपा प्रत्याशी को हराया

एफएनएन, काशीपुर : Garhinegi ऊधम सिंह नगर जिले की नवगठित गढ़ीनेगी नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम घोषित हो गया है। इस चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी अभिषेक सुखीजा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्मीदवार सचिन बाठला को 94 मतों के अंतर से पराजित किया।

गुरुवार सुबह काशीपुर स्थित नवीन मंडी परिसर में मतगणना प्रक्रिया शुरू हुई। निर्वाचन अधिकारी अभय प्रताप सिंह और सहायक निर्वाचन अधिकारी पंकज चंदोला की निगरानी में वोटों की गिनती शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई।

अध्यक्ष पद के लिए कुल पांच प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। मतगणना के बाद घोषित परिणामों के अनुसार अभिषेक सुखीजा को 2047 वोट प्राप्त हुए, जबकि भाजपा प्रत्याशी सचिन बाठला को 1953 मत मिले। इस तरह सुखीजा ने 94 मतों की बढ़त के साथ जीत दर्ज की।

परिणाम घोषित होने के बाद प्रशासन की ओर से विजयी प्रत्याशी को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा गया। इस दौरान एडीएम पंकज उपाध्याय सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

गढ़ीनेगी नगर पंचायत के पहले चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी की जीत को स्थानीय राजनीति में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। चुनाव परिणाम के बाद समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला और विजयी उम्मीदवार को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

Hot this week

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...

Mizoram में UKNA के कमांडर-इन-चीफ थांगखोमांग हाओकिप गिरफ्तार

एफएनएन , तेजपुर/आइजोल : मिजोरम की राजधानी आइजोल में...

Topics

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...

Mizoram में UKNA के कमांडर-इन-चीफ थांगखोमांग हाओकिप गिरफ्तार

एफएनएन , तेजपुर/आइजोल : मिजोरम की राजधानी आइजोल में...

Mohbewala में गर्ल्स हॉस्टल में घुसा ईंटों से लदा ट्रक, बाल-बाल बची छात्राएं

एफएनएन, देहरादून : क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र के मोहब्बेवाला में...

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img