03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला कर वृद्ध को किया लहूलुहान

एफएनएन, रुद्रपुर: लाठी-डंडों से दबंगों ने एक वृद्ध पर हमला कर उसे बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया। वृद्ध का कसूर बस इतना था कि उसने अपने खेत में लगे मटर तोड़ने से मना किया था । घायल अवस्था में ही वृद्ध कोतवाली पहुंचा और रोते-रोते अपनी आपबीती पुलिसकर्मी को सुनाई। जानकारी के मुताबिक मनिहार खेड़ा निवासी लगभग 70 वर्षीय शमशेर सिंह के खेत में मटर लगे हुए हैं। उसने बताया कि गांव के ही कुछ लोग उसके खेत से मटर तोड़कर चोरी कर ले जा रहे थे।

जब उसने मना किया तो लाठी-डंडों से लैस होकर कुछ दबंग लोग वहां आ गए और उस पर ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया। जिसमें उसका बाया हाथ लहूलुहान हो गया। जबकि उसकी कमर में व शरीर के अन्य हिस्सों में भी गहरी चोटें आई। वृद्ध रोते बिलखते अपने कुछ सहयोगियों के साथ कोतवाली पहुंचा ।फिलहाल समाचार लिखे जाने तक मामले की तहरीर नहीं दी गई थी । पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hot this week

Mukteshwar से शुरू हुई 658 KM की हिमालयन MTB चैलेंज-2026, 10 जिलों से गुजरेंगे साइकिल राइडर्स

एफएनएन , हल्द्वानी : उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा...

Haridwar में गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक पलटा, नीचे दबीं दो कारें, बड़ा हादसा टला

एफएनएन , हरिद्वार : उत्तराखंड के हरिद्वार में देर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img