03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

प्रियंका ने बंधाया नवरीत के परिजनों को ढांढस, कहा- शहादत व्यर्थ नहीं जाने देंगे

एफएनएन, रुद्रपुर : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी गुरुवार दोपहर ग्राम डिबडिबा में किसान रैली के दौरान ट्रैक्टर पलटने से मरे नवरीत सिह के अंतिम अरदास में शामिल हुई। उन्होंने नवरीत के परिजनों का ढाढस बंधाया और कहा कि नवरीत की शहादत को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा। किसान बिल को काला कानून बताते हुए उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला।

कहा, यह सरकार किसान विरोधी है, जिसका चेहरा खुलकर सामने आ गया है। राष्ट्रीय लोक दल के नेता जयंत चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार अपनी हिटलरशाही पर उतारू है। किसान आंदोलन को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है। आचार्य प्रमोद कृष्णन ने भी भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा किया और इसे तानाशाह सरकार बताया।

किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने परिजनों का ढाढस बंधाते हुए मंच से यह विश्वास दिलाया कि आंदोलन किसान बिल की समाप्ति के बाद ही खत्म होगा। किसान नेता राशिद अल्वी भी इस दौरान मौजूद रहे। हजारों की भीड़ ने दिवंगत नवरीत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर अकाली दल गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिरसा, मनप्रीत सिंह जीके, पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़, बलदेव सिरसा, वीर जी अनूप सिंह नवाबगंज वाले, हरभजन सिंह विर्क, अमनदीप सिंह विर्क, सुखप्रीत सिंह, सिख संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जसवीर सिंह विर्क, वीर सिंह विर्क आदि थे।

Hot this week

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...

Flydubai विमान को बचाने वाले ‘गुमनाम हीरो’ कौन? कॉकपिट में पहुंचे थे दो पायलट

एफएनएन , जेरूसलम : फ्लाईदुबई की एक उड़ान में...

Chamapawat में पहली बार कैबिनेट बैठक, उपनल और PG डॉक्टरों समेत कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

एफएनएन, चंपावत : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता...

NSUI का बड़ा एक्शन, चमोली जिलाध्यक्ष समेत 6 नेताओं को किया निष्कासित

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में...

Topics

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...

NSUI का बड़ा एक्शन, चमोली जिलाध्यक्ष समेत 6 नेताओं को किया निष्कासित

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img