03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

दूर तक नजर नहीं आए विरोधी चेहरे, किच्छा से बेहड़ का ‘ राजतिलक ‘

Spread the love
  • पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने केक खिलाकर दीं शुभकामनाएं
  • जन्मदिन समारोह में बेहड़ ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन, भाजपा में खलबली

कंचन वर्मा, किच्छा : राजनीति का खट्ठा-मीठा अनुभव ले चुके पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ ने सोमवार को पुरानी कर्मस्थली किच्छा से जन्मदिन के बहाने चुनावी बिगुल फूंक दिया। उनकी दावेदारी का विरोध कर रहे चेहरे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की मौजूदगी के बाद भी नदारद दिखे। इन चेहरों में पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हरीश पनेरु, गणेश उपाध्याय, पुष्कर राज जैन, सुरेश पपनेजा और संजीव सिंह सरीखे नेता शामिल थे। इस बीच केक खिलाकर रावत ने बेहड़ की दावेदारी पर कील ठोक दी। यह संदेश भी दिया कि गुटबाजी छोड़ एकजुट हो जाओ।

दो बार केबिनेट, दो बार दर्जा केबिनेट और तीन बार विधायक रहे तिलक राज बेहड़ ने रुद्रपुर का मैदान छोड़ इस बार किच्छा से चुनाव लड़ने की घोषणा की है। ऐसे में इस विधानसभा से तैयारी कर रहे कॉंग्रेस के ही कुछ कार्यकर्ता लामबंद हो गए हैं। बाहरी के मुद्दे पर बेहड़ को घेरने की कोशिश की जा रही है। इस बीच किच्छा के गुंजन पैलेस में उनके जन्मदिन समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की शिरकत ने खलबली पैदा कर दी है। यह माना जा रहा है कि उनकी भी सहमति बेहड़ को किच्छा से मैदान में उतारने की है। आज जन्मदिन पर किच्छा का माहौल भी उनके पक्ष में नजर आ रहा है। पूरा शहर होर्डिंग से पट चुका है। वहीं भाजपाइयों के चेहरों को हवाइयां भी उड़ी हुई हैं।

हालांकि समीकरण जो भी रहे हों पर हमें यह भी याद रखना होगा कि पिछले चुनाव में इस सीट पर मौजूदा विधायक राजेश शुक्ला ने मुख्यमंत्री रहते हरीश रावत को मात दी थी। यहाँ ये बात दीगर है कि बेहड़ की राजनीति का केंद्र बिंदु ही किच्छा रहा है। तीन बार वह इसी विधानसभा से विधायक रहे हैं। खैर, चुनाव में अभी एक साल का वक्त है, ‘ ऊंठ किस करवट बैठेगा ‘ यह तो वक्त ही बताएगा लेकिन आज बर्थडे में उनके शक्तिप्रदर्शन ने यह साबित कर दिया कि किच्छा की चुनावी जंग काफी रोचक होगी।

रुद्रपुर में भी मना जन्मदिन

पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ ने अपना जन्मदिन रुद्रपुर में भी मनाया। यहां भी केक कटा और कांग्रेसियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान कांग्रेस नगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने उन्हें तलवार भेंट की तो पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा औऱ अनिल शर्मा ने चांदी का मुकुट पहनाया। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप चीमा, पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष अरुण कुमार पांडेय, गुलशन छाबड़ा, इंद्रजीत सिंह, मोहन खेड़ा, नदीम खान, दलजीत खुराना, सुशील गाबा, संजय जुनेजा, दिलीप अधिकारी, पवन वर्मा, रेनू अरोरा, आशु गंभीर, विक्की घई, राजेश पप्पल, अनुभव सिंह, राजीव कामरा, बंटी अरोड़ा, पवन गाबा, पल्ली, सचिन गुंबर, सुनील ठुकराल, मिक्की, निशांत डल्ला, रवि सैलाना आदि मौजूद थे।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img