Monday, October 20, 2025
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशगाज़ियाबाद के अपर जिला जज ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

गाज़ियाबाद के अपर जिला जज ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

एफएनएन, गाज़ियाबाद : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में अपर जिला जज-9 ने आत्महत्या कर ली है। सुसाइड करने की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना इलाके के नेहरू नगर में स्थित आवास पर अपर जिला जज-9 योगेश कुमार ने शुक्रवार को आत्महत्या कर ली। सुबह 9 बजे मामले की जानकारी होने पर अन्य जज उन्हें यशोदा अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, योगेश कुमार की 17 मार्च 2020 को गाजियाबाद जिला अदालत में नियुक्ति हुई थी।

सीओ द्वितीय अवनीश कुमार ने बताया कि अपर जिला जज योगेश कुमार ने सुसाइड किया है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments