03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

ऋषभ पंत ने कर दिखाया कमाल, ऑस्ट्रेलिया के हाथ से छीना मैच और सीरीज

गाबा ( ऑस्ट्रेलिया ) : ऑस्ट्रेलिया को उसके अभेद किले ब्रिस्बेन के गाबा मैदान में टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया है। ऋषभ पंत के नाबाद 89 और इससे पहले शुभमन गिल के शानदार 91 रन और पुजारा के 56 रनों की शानदार पारी की बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया को तीन विकेट से हराकर मैच और टेस्ट सीरीज पर कब्ज़ा कर लिया है। ऋषभ पंत ने चौके के साथ भारत के लिए इतिहास रच लिया। नाबाद 89 रनों की पारी खेलकर उन्होंने अपने आलोचकों को यह भी बता दिया कि पंत कुछ भी कर सकते हैं। पिछले मैच में उन्होंने ड्रॉ कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। ब्रिस्बेन में 33 साल से ऑस्ट्रेलिया नहीं हारा था लेकिन टीम इंडिया इसको भी मुमकिन कर दिया गाबा के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत का अंत होने के साथ भारत ने एक बार फिर उसी की धरती पर उसे टेस्ट सीरीज में मात दी है।

टीम इंडिया ने पिछली बार ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में 2-1 से मात दी थी। इस मैच के बारे में बता दें कि भारतीय गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में 294 रनों पर ऑल आउट कर दिया था। भारत ने पहली पारी में 336 रन बनाये थे और ऑस्ट्रेलिया ने 369 रन बनाये थे इस तरह भारत 33 रन पीछे रह गई थी। जीत टीम इंडिया को 328 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों की शानदार बल्लेबाजी से भारत न सिर्फ यह मैच जीता, सीरीज जीती, इतिहास भी रच दिया।

Hot this week

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...

Rekha Arya के पति गिरधारी लाल साहू को झटका, SC/ST कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

एफएनएन, उत्तराखंड : Rekha Arya उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री...

Salman Khan के साथ काम करने वालों को धमकी, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया मोड़

एफएनएन, मुंबई : Salman Khan बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ...

Topics

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...

Salman Khan के साथ काम करने वालों को धमकी, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया मोड़

एफएनएन, मुंबई : Salman Khan बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img