Sunday, March 29, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडमहिला अधिवक्ता ने सीनियर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

महिला अधिवक्ता ने सीनियर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

एफएनएन, नैनीताल : अल्मोड़ा जनपद निवासी एक महिला अधिवक्ता ने अपने सीनियर अधिवक्ता पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों को बुलाकर दो दिन में मामला सुलझाने को कहा है। यदि बातचीत से हल न निकला तो मुकदमा दर्ज होगा।


मिली जानकारी के मुताबिक अल्मोड़ा जिले के दूर गांव निवासी महिला अधिवक्ता का आरोप है कि वह अपने जिस सीनियर अधिवक्ता के साथ प्रैक्टिस करती थी उसने चार साल पहले शादी करने का प्रस्ताव दिया था। इसके बाद इस अधिवक्ता ने कई बार उससे शारीरिक संबंध बनाए।अब वह शादी से मुकर रहा है। शादी के लिए कहने पर उसने उससे मारपीट भी की है। इस पर पूछे जाने पर मल्लीताल कोतवाली के एसएसआई कश्मीर सिंह ने बताया कि आरोपित से दो दिन में आपसी सुलह से मामला सुलझाने को कहा गया है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments