03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में अकेले चुनाव लड़ेगी बसपा

Spread the love
  • बसपा सुप्रीमो मायावती ने जन्मदिन पर किया ऐलान

एफएनएन, लखनऊ : उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने 65वें जन्मदिन पर बड़ा एलान किया है। उन्होंने अगले विधानसभा चुनाव अकेले ही लड़ने की घोषणा की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में बहुजन समाज पार्टी की जीत तय है। इस दौरान मायवती ने कहा कि हमें गठबंधन से नुकसान होता है। बिहार में मायावती ने छोटी पार्टियों संग चुनावी तालमेल किया था। इस दौरान मायावती ने विपक्षी दलों पर भी हमला बोला। साथ ही केंद्र सरकार से दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलनरत किसानों की सभी मांगों को मानने की अपील की। बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी अकेले अपने बलबूते पर चुनाव लड़ेगी और अपनी सरकार बनाएगी। मायावती ने कहा कि केंद्र सरकार से आग्रह करती हूं कि किसानों की सभी मांगों को मान लेना चाहिए जिसमें तीन कृषि क़ानूनों को वापस लेना विशेष है। किसान अपने हित और अहित को अच्छी तरह से समझते हैं।
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि देश में कल से शुरू हो रहे कोरोना टीकाकरण अभियान का बीएसपी स्वागत करती है। हमारी पार्टी का विशेष अनुरोध है कि केंद्र सरकार कोरोना वैक्सीन मुफ़्त में दे। अगर केंद्र सरकार हमारे इस अनुरोध को स्वीकार नहीं करती है तो सभी राज्य सरकारों को ये सुविधा मुफ़्त में देनी चाहिए।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img