03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

कपकोट में मिट्टी के टीले में दबकर दंपत्ति की मौत

Spread the love
  • बागेश्वर जिले के कपकोट में मिट्टी खोदने गए थे पति-पत्नी

एफएनएन, बागेश्वर : उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र में दुखद हादसा हुआ है। यहां जंगल में मिट्टी खोदने गए एक दंपति मिट्टी का टीला ढहने जिंदा दफन हो गया। दंपति जब पांच बजे तक घर नहीं लौटे तो खोजबीन शुरू की गई, तब जाकर रात आठ बजे हादसे की जानकारी हो सकी। सूचना मिलते ही आनन फानन में पहुंचे दमकल, एसडीआरएफ व पुलिस कर्मियों ने रात करीब एक बजे खासी मशक्कत के बाद दोनों शवों को बाहर निकाला। इस हृदय विदारक घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। जानकारी के मुताबिक जगथाना गांव के रहने वाले 30 साल के देवेंद्र सिंह दानु अपनी 25 साल की पत्नी गीता देवी के साथ जंगल में मिट्टी खोदने गए थे। देर शाम जब वह मिट्टी लेकर नहीं लौटे तो लोगों ने खोजबीन की और वह मिट्टी के टीले में दबे पाए गए। सूचना के बाद ग्राम प्रहरी ने एसडीएम व पुलिस को जानकारी दी। मौके पर प्रशासनिक अमला पहुंचा और दोनों शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद आज परिजनों को शव सौंप दिए गए।

Hot this week

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Topics

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img