03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

भाजपा नगर महामंत्री राधेश शर्मा पर मुकदमा, जगतपुरा के होटल में दबंगई पड़ी भारी

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google
  • बुजुर्ग महिला की हालत नाजुक, होटल स्वामी रेफर

एफएनएन, रुद्रपुर : सोमवार रात अटारिया मुख्य मार्ग पर जगतपुरा में होटल में दबंगई भाजपा उतरी मंडल के नगर महामंत्री पर भारी पड़ी है। पुत्र सहित सात लोगों के खिलाफ पुलिस ने कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं हमलें में घायल होटल स्वामी सहित एक अन्य को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। घायल बुजुर्ग महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद हमलावरों को चिहिनत किया जा रहा है। घटना आदर्श कालोनी निवासी पप्पू प्रजापति के जगतपुरा स्थित होटल में हुई। बताया जा रहा है कि सोमवार देर रात होटल के सामने बाइक खड़ी करने को लेकर होटल कर्मियों का भाजपा महामंत्री के भाई से विवाद हो गया। होटल स्वामी ने बीचबचाव करते हुए मामला शांत करवा दिया था। आरोप है कि कुछ ही देर बाद राधेश शर्मा, भाई प्रवेश शर्मा, कौशल शर्मा सहित दर्जनभर से अधिक लोगो के साथ हथियारों से लैस होकर पहुंच गए और होटल में घुसकर तोड़फोड़ की। विरोध करने पर हमलावरों ने होटल स्वामी सहित कर्मचारियों के साथ भी जमकर हाथापाई भी की। इस हमले में होटल स्वामी पप्पू प्रजापति, संजय व रवि प्रजापति गंभीर रुप से घायल हो गए। हमलावरों ने होटल के अंदर रखे डेढ से दो लाख रुपये की नगदी लूट ली व कीमती सामान को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घायलों को गंभीर हालत को देखते हुए हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। बुजुर्ग महिला जशोदा की हालत गंभीर बनी हुई है। थाना ट्रांजिटकैंप पुलिस ने होटल स्वामी के पुत्र पवन कुमार प्रजापति की तहरीर पर प्रवेश शर्मा, राधेश शर्मा, कौशल शर्मा, पवन शर्मा, प्रातेश शर्मा, पंकज शर्मा, मोहित मिश्रा सहित अज्ञात के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ अमित कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू क र दी गई है। वहीं घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।

 

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

संत मंगलपुरी की मुस्कान बी हाईस्कूल में 91.16% अंक लेकर बनीं मीरगंज टॉपर

उप प्रबंधक बाबा अरविन्द गिरी, प्रधानाचार्य सोनू गुप्ता ने...

Kedarnath Fake Video Case: चारधाम यात्रा पर भ्रामक वीडियो डालने पर FIR, प्रशासन का सख्त एक्शन

एफएनएन, केदारनाथ : Kedarnath Fake Video चारधाम यात्रा के दौरान...

चंद्रप्रकाश मेमोरियल धन्तिया की मुस्कान (90.83%) ने इलाके भर में बजाया कामयाबी का डंका, बटोरी वाहवाही

फ्रंट न्यूज नेटवर्क, फतेहगंज पश्चिमी-बरेली। चन्द्र प्रकाश मेमोरियल इण्टर...

Topics

संत मंगलपुरी की मुस्कान बी हाईस्कूल में 91.16% अंक लेकर बनीं मीरगंज टॉपर

उप प्रबंधक बाबा अरविन्द गिरी, प्रधानाचार्य सोनू गुप्ता ने...

चंद्रप्रकाश मेमोरियल धन्तिया की मुस्कान (90.83%) ने इलाके भर में बजाया कामयाबी का डंका, बटोरी वाहवाही

फ्रंट न्यूज नेटवर्क, फतेहगंज पश्चिमी-बरेली। चन्द्र प्रकाश मेमोरियल इण्टर...

केएसजी इंटर कॉलेज मीरगंज: हाईस्कूल में अनमता (90%), इंटर में मो. समद खान (88%) रहे कॉलेज टॉपर

फ्रंट न्यूज नेटवर्क, मीरगंज-बरेली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img