Thursday, March 12, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडपहाड़ में नाबालिग को भगा कर ले जा रहा था दो बच्चों...

पहाड़ में नाबालिग को भगा कर ले जा रहा था दो बच्चों का बाप

  • नेपाल जाने की तैयारी में था, तभी चढ़ गया पुलिस के हत्थे

एफएनएन, पिथौरागढ़ : मुनस्यारी के एक गांव से नाबालिग को भगा कर ले जा रहे दो बच्चों के पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी नाबालिग को लेकर नेपाल भागने की फिराक में था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और नाबालिग को बरामद कर लिया। जानकारी के मुताबिक 4 जनवरी को नाबालिग के पिता द्वारा मुनस्यारी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था कि गांव के ही रहने वाला दो बच्चों का पिता भूपेंद्र सिंह उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा कर ले गया है। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शनी के निर्देश पर आरोपी को पकड़ने और नाबालिग को खोजने के लिए पुलिस टीम लगाई गई। रविवार की रात को 11:00 बजे पुलिस ने आरोपी और नाबालिग को बंगापानी बाजार से बरामद किया पुलिस के अनुसार आरोपी नाबालिग को नेपाल ले जाने की फिराक पर था। वही पुलिस ने नाबालिक के बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 366 ए और 5/ 6 पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments