03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

9500 सरकारी राशन विक्रेता एक जनवरी से नहीं बांटेंगे अनाज, लाभांश और मानदेय नहीं मिलने से नाराज

एफएनएन, देहरादून : प्रदेश के सभी 9,500 सरकारी सस्ता-गल्ला विक्रेताओं ने एक जनवरी 2024 से बेमियादी हड़ताल पर जाने का एलान किया है। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष रेवाधर बृजवासी ने कहा, राष्ट्रीय संगठन के आह्वान पर यह निर्णय लिया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, राज्य में राशन विक्रेता पिछले कई वर्षों से मानदेय देने की मांग कर रहे हैं, लेकिन प्रदेश सरकार और केंद्रीय खाद्य मंत्रालय की ओर से इसकी अनदेखा की जा रही है। राशन विक्रेताओं को कोरोना के दौरान बांटे गए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के लंबित लाभांश का भी भुगतान नहीं हुआ, जबकि एक्ट में व्यवस्था है कि राशन विक्रेताओं को इसका लाभांश मिलना चाहिए।

कहा, राशन विक्रेताओं के मानदेय का प्रस्ताव तैयार होने तक राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत लाभांश और भाड़े की राशि का हर माह नियमित रूप से अन्य कर्मियों की तरह सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं के खातों में भुगतान किया जाए। संगठन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हरीश पंत और महामंत्री संजय शर्मा ने कहा, हड़ताल के संबंध में खाद्य आयुक्त को बता दिया गया है। इस दिन से देशभर के राशन विक्रेता हड़ताल पर रहेंगे।

ये भी पढ़ें.. हर्षिल की सुंदर घाटियों में हो रही है इन फिल्मों की शूटिंग, बड़े पर्दे पर दिखेगी वादियों की खूबसूरती

हर्षिल की सुंदर घाटियों में हो रही है इन फिल्मों की शूटिंग, बड़े पर्दे पर दिखेगी वादियों की खूबसूरती

राज्य के राशन विक्रेताओं की प्रमुख मांग राशन ढुलान के भुगतान की है। पहाड़ों में कई ऐसे राशन विक्रेता हैं, जिन्हें इतना लाभांश नहीं मिलता, जितना ढुलान पर खर्च आ रहा है। 2022 से न ढुलान मिला न लाभांश।

राशन विक्रेताओं का लाभांश और ढुलान का पूरा भुगतान किया जा चुका है। बजट को लेकर कोई समस्या नहीं है। 

Hot this week

Lawrence Bishnoi के नाम पर जेल अधीक्षक को धमकी, तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Lawrence Bishnoi रोशनाबाद स्थित जिला कारागार...

Clementown में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस को फोन कर कहा- मैंने हत्या कर दी

एफएनएन, देहरादून : Clementown थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह...

Tungnath ट्रेक पर गहरी खाई में गिरी महिला, रातभर चला सर्च ऑपरेशन; सुबह फिर शुरू हुई तलाश

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Tungnath रुद्रप्रयाग जिले के प्रसिद्ध तुंगनाथ...

Topics

Lawrence Bishnoi के नाम पर जेल अधीक्षक को धमकी, तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Lawrence Bishnoi रोशनाबाद स्थित जिला कारागार...

Tungnath ट्रेक पर गहरी खाई में गिरी महिला, रातभर चला सर्च ऑपरेशन; सुबह फिर शुरू हुई तलाश

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Tungnath रुद्रप्रयाग जिले के प्रसिद्ध तुंगनाथ...

Furniture शोरूम में भीषण आग, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

एफएनएन, गाजियाबाद : Furniture साहिबाबाद इंडस्ट्रियल एरिया में रविवार...

Harish Rawat के रोड शो पर BJP का हमला, बोले- ‘हरदा से बड़ा ड्रामेबाज नेता कोई नहीं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img