03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हरिद्वार में बैंक जा रहे कारोबारी को टक्‍कर मारकर 90 हजार की टप्पेबाजी

एफएनएन, हरिद्वार: हरिद्वार में बैंक जा रहे कारोबारी को टक्कर मारकर 90 हजार की टप्पेबाजी कर ली गई। मामला ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक गुरुवार को नयन राज तनेजा अपने घर से 90 हजार रुपये जमा करने रानीपुर मोड़ स्थित बैंक जा रहे थे। उन्होंने बैंक से कुछ दूर पहले अपनी गाड़ी खड़ी कर दी और पैदल बैंक की तरफ बढ़े। इसी बीच एक साइकिल सवार ने उन्हें टक्कर मार दी और वह सॉरी बोल कर आगे बढ़ गया।

इसके चंद मिनट बाद कारोबारी ने अपनी जेब टटोली तो 90 हजार की नकदी गायब मिली। कारोबारी ने बाद में साइकिल सवार को काफी ढूंढा। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली है। कोतवाल चंद्र चंद्राकर नैथानी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Hot this week

Fake Documents से प्रमाणपत्र बनवाने के प्रयास में छात्र पर FIR, अब तक तीन मामले दर्ज

एफएनएन, देहरादून : Fake Documents देहरादून में फर्जी दस्तावेजों...

Topics

Fake Documents से प्रमाणपत्र बनवाने के प्रयास में छात्र पर FIR, अब तक तीन मामले दर्ज

एफएनएन, देहरादून : Fake Documents देहरादून में फर्जी दस्तावेजों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img