Monday, April 13, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशगंगा स्नान करते हुए एक ही परिवार के 7 लोग डूबे, एक...

गंगा स्नान करते हुए एक ही परिवार के 7 लोग डूबे, एक की गई जान- दो घंटे बाद मिला शव

एफएनएन, बदायूं : उसहैत क्षेत्र में भकरी घाट पर शुक्रवार दोपहर में गंगा स्नान करते समय एक ही परिवार के सात लोग डूब गए। आसपास मौजूद लोगों ने छह लोगों को निकाल लिया, जबकि एक युवक की मृत्यु हो गई। मुबारकपुर गांव के कुंवरपाल का परिवार गंगा मैया को धोती पहनाने भकरी घाट पर पहुंचा था। परिवार के लोग गंगा स्नान कर रहे थे।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

जो तैरना जानते थे उनकी बची जान

सत्यपाल की पत्नी कुसुमलता, रक्षपाल का पुत्र अर्जुन, धनपाल का पुत्र कुंवरपाल, कुंवरपाल की पत्नी सुनीता, रघुवर दयाल और श्रीपाल का पुत्र गजेंद्र डूबने लगे। इनमें से जो लोग तैरना जानते थे वह शोर मचाने लगे तो घाट पर मौजूद लोगों ने भी गंगा में छलांग लगा दी और छह लोगों को बाहर निकाल लिया। दो घंटे बाद महेश का शव बरामद हुआ।

ये भी पढ़ें…कूड़े की ढेर में लगी भयानक आग, आसमान में छाया काला धुआं

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments