देहरादून में कंटेनर और कार की भिड़ंत, 6 लोगों की मौत

एफएनएन, उत्तराखंड: उत्तराखंड के देहरादून में सोमवार और मंगलवार की मध्य रात्रि में एक कंटेनर और कार की भिड़ंत हो गई, जिसमें कार सवार तीन युवक और तीन युवतियों सहित कुल छह लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने कार में फंसे शवों को बहुत मुश्किल से बाहर निकाला।

पुलिस के अनुसार, रात्रि लगभग दो बजे थाना कैंट अन्तर्गत, कौलागढ़ में ओएनजीसी चौराहे पर वाहन भिड़ंत की खबर मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार सवार सभी लोगों को बहुत मुश्किल से कटर से कार को काट बाहर निकाला तब तक सभी लोगों की मौत हो चुकी थी। अभी विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।

देहरादून एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने एक न्यूज एजेंसी को बताया, “यह दुर्घटना कल रात 2 बजे ओएनजीसी चौराहे के पास हुई। इनोवा कार को टक्कर मारने वाले कंटेनर के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।”

यह भी पढ़ें:- राम मंदिर को उड़ाने की धमकी के मामले में विवेचक कोर्ट में तलब

 

Hot this week

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मोदी जी को धन्यवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को...

Topics

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मोदी जी को धन्यवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को...

श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म, बैसाखी पर होगा धामों की तिथि का ऐलान

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड के प्रसिद्ध पंचकेदारों में शामिल...

“आंख से आंसू को मोड़ा जा रहा है…!”

सारस्वत समारोह में हुआ गणेश 'पथिक' संपादित साहित्यिक पत्रिका...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img