एफएनएन, किच्छा। भाजपा नेता मोहम्मद आरिफ के नेतृत्व में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद प्रत्याशी अजय भट्ट के पक्ष में ग्राम सभा छिनकी में घर-घर पहुंच मतदान की अपील की इससे आरिफ के दरऊ मार्ग स्थित उनके प्रतिष्ठान पर सभा का आयोजन किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए भाजपा पदाधिकारी ने कहा कि भाजपा ने देश को विकास के पद पर ले जाने के लिए लगातार संघर्ष किया है जी संघर्ष को देश की जनता जानती है तथा आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान के दौरान देश का प्रत्येक नागरिक विकास के पद पर कार्य करने वाली भाजपा पार्टी को सत्ता के गलियारे तक पहुंचाने का काम करेगी।

इस मौके पर इरफान अली, चिराग अली, नियामत अली, निजामुदीन, जाहिद अली, असलम, मुंशी, जमात अली, उस्मान अली, शान अली , असगर अली नासिर अली ताहिर अली थे।






