Sunday, March 8, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशकानपुर: जिले के सीसामऊ इलाके में रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट होने...

कानपुर: जिले के सीसामऊ इलाके में रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत

एफएनएन, कानपुर: उत्तर प्रदेश में कानपुर जिले के सीसामऊ इलाके में गुरुवार को रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस उपायुक्त (मध्य) दिनेश त्रिपाठी ने संवाददाताओं को बताया कि यह घटना सुबह के समय सीसामऊ थाना क्षेत्र के गांधी नगर इलाके में हुई। उन्होंने बताया कि विस्फोट दंपति के घर के बाहर हुआ।

रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट, पति-पत्नी की मौत
मिली जानकारी के मुताबिक, त्रिपाठी ने बताया कि सुरेंद्र अपने दोपहिया वाहन से सिलेंडर लेकर घर पहुंचा था और जब वह अपने घर के बाहर गाड़ी पर से सिलेंडर उतारने की कोशिश कर रहा था, तभी उसमें विस्फोट हो गया, जिससे उसकी मौत हो गई। उसकी पत्नी नविता उसकी मदद करने के लिए नीचे आई थी, वह भी विस्फोट में गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया: डीसीपी
अधिकारी ने बताया कि स्थानीय पुलिस और फोरेंसिक विशेषज्ञ घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंच गए और विस्फोट का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है। त्रिपाठी ने बताया कि इस घटना में कोई अन्य व्यक्ति हताहत नहीं हुआ है। डीसीपी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- बाराबंकी जिले में शराब के नशे में एक शख्स ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments