03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पटवारी-लेखपाल भर्ती पेपर लीक:एसआईटी की रिपोर्ट पर निर्भर परीक्षाओं का भविष्य, एक-दो दिन में भर्तियों पर आयोग को जवाब भेजेगी

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पटवारी-लेखपाल भर्ती का पेपर लीक होने के बाद अब पांच अन्य भर्तियों का भविष्य अधर में है। अब एसआईटी की टीम इस बारे में आयोग को जानकारी उपलब्ध कराएगी। राज्य लोक सेवा आयोग ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती, फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में किसी तरह के संदेह को लेकर एसटीएफ से जानकारी मांगी थी।

वहीं, एई, जेई और प्रवक्ता भर्ती के पेपर लीक हुए या नहीं, इस पर भी एसटीएफ से साक्ष्य का इंतजार है। शनिवार को यह पूरा मामला एसटीएफ से हट गया। अब हरिद्वार में ही जो एसआईटी बनाई गई है, वह सभी भर्तियों पर आयोग को जवाब भेजेगी।

माना जा रहा कि रविवार या सोमवार तक एसआईटी का जवाब मिलने के बाद सोमवार तक ही आयोग इन भर्तियों पर अपना निर्णय ले लेगा। चूंकि, इनमें से फॉरेस्ट गार्ड भर्ती की परीक्षा 22 जनवरी को होनी है, जबकि पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट भी जारी होने के चरण में है। आयोग के सचिव जीएस रावत ने कहा, जांच एजेंसी से अभी जवाब का इंतजार है।

Hot this week

Kashipur में चलती गाड़ी में लगी आग, दढ़ियाल रोड पर मची अफरा-तफरी

एफएनएन, काशीपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले...

Uttarkashi के पवाणी गांव में भीषण अग्निकांड, 30 लकड़ी के भवन जलकर राख

एफएनएन, उत्तरकाशी : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से आग...

Topics

Kashipur में चलती गाड़ी में लगी आग, दढ़ियाल रोड पर मची अफरा-तफरी

एफएनएन, काशीपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले...

Uttarkashi के पवाणी गांव में भीषण अग्निकांड, 30 लकड़ी के भवन जलकर राख

एफएनएन, उत्तरकाशी : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से आग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img