Sunday, February 8, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशएक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, बस की ट्रक से टक्कर, 3 यात्रियों...

एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, बस की ट्रक से टक्कर, 3 यात्रियों की मौत

एफएनएन, फिरोजाबाद : जालौन जा रही एक निजी बस, जिसमें बारात जा रही थी, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर टाइल्स से लदे ट्रक से पीछे से टकरा गई। इस हादसे में बस के आगे बैठे तीन यात्री नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। यूपीडा और नगला खंगर पुलिस ने घायलों को सैफई पीजीआई में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई।

शनिवार को दिल्ली से 50 यात्रियों को लेकर जालौन जा रही फौजी ट्रैवेल्स की निजी बस, जिसे चालक राहुल चला रहा था, नगला खंगर क्षेत्र में 68.300 किलोमीटर के पास पहुंची। तभी चालक को नींद की झपकी आ गई, जिसके कारण बस अनियंत्रित होकर आगे चल रहे टाइल्स से भरे ट्रक से टकरा गई। टक्कर से बस का अगला और बायां हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में बस से तीन यात्री नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर यूपीडा और नगला खंगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सैफई पीजीआई में भर्ती कराया। नगला खंगर के इंस्पेक्टर गिरीश कुमार ने बताया कि घायलों में अंशुल (थाना कोंच, जालौन), उमा देवी (पश्चिम विहार, दिल्ली), और यशिका सिरोठिया (स्टेशन रोड, तुलसी नगर, थाना कोतवाली उरई, जालौन) शामिल थे।

सीओ सिरसागंज अनिमेष कुमार ने बताया कि हादसे में बस से गिरे तीनों यात्रियों की मौत हो गई है। उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments