03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

20 रुपये का पान मसाला देने से किया इंकार तो बेटे की कर दी गोली मारकर हत्या

एफएनएन, पटना : बिहार के सुपौल जिले में एक व्यक्ति की इसलिए हत्या कर दी गई क्योंकि उसके पिता ने 20 रुपये का पान मसाला उधार देने से इनकार कर दिया था। घटना सोमवार सुबह की त्रिवेणीगंज इलाके की है, जब आरोपी अजीत कुमार ने मिथिलेश नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, अजीत कुमार का मिथिलेश के पिता से रविवार को झगड़ा हुआ था। यह झगड़ा इसलिए हुआ था क्योंकि मिथिलेश के पिता ने उसे 20 रुपये का पान मसाला उधार देने से इनकार कर दिया था। इससे आक्रोशित अजीत अगले दिन अपने साथियों को लेकर आया।

लेकिन, दुकान पर मिथिलेश था और अजीत ने उसी से झगड़ना शुरू कर दिया और बाद में पिस्तौल निकाल गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। मिथिलेश का बड़ा भाई भी पास में ही था, गोली चलने की आवाज सुनकर वह वहां पहुंचा लेकिन जब तक अपराधी वहां से फरार हो चुके थे। सूचना पाकर त्रिवेणीगंज पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए खोज अभियान शुरू किया है। सुपौल के एसडीएम शेख हसन ने बताया कि हमने हमलावरों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Hot this week

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Dehradun में खुलेगा IIM काशीपुर का कैंपस, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया भूमिपूजन

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...

Uttarakhand में राज्यसभा की एक सीट पर चुनाव, BJP में नए चेहरे को लेकर मंथन तेज

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में राज्यसभा की एक सीट...

Topics

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Dehradun में खुलेगा IIM काशीपुर का कैंपस, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया भूमिपूजन

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img