Saturday, February 28, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशबस गैस सिलेंडर ले जा रहे ट्रक से टकराई, 18 कांवड़ियों की...

बस गैस सिलेंडर ले जा रहे ट्रक से टकराई, 18 कांवड़ियों की मौत, कई घायल

एफएनएन, झारखंड : देवघर जिले में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में कम से कम 18 कांवड़ियों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार, यह दुर्घटना सुबह करीब साढ़े चार बजे मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया जंगल के पास हुई, जब कांवड़ियों से भरी एक 32-सीटर बस गैस सिलेंडर ले जा रहे एक ट्रक से टकरा गई। दुमका क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि हादसे में कई लोग घायल हुए हैं और राहत व बचाव कार्य जारी है।

इस दर्दनाक हादसे में कम से कम 18 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हालांकि, यातायात पुलिस उपाधीक्षक लक्ष्मण प्रसाद ने बताया कि मृतकों की संख्या कम से कम नौ हो सकती है और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि कई घायलों की हालत नाजुक है, जिससे मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। जिला प्रशासन को सूचना दे दी गई है और घायलों को नजदीकी अस्पतालों व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments