Tuesday, March 10, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंड16 दिन पहले तोड़ा लड़की का रिश्ता, लड़के पक्ष पर दहेज मांगने...

16 दिन पहले तोड़ा लड़की का रिश्ता, लड़के पक्ष पर दहेज मांगने का आरोप

  • – पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर दर्ज किया चार लोगो के खिलाफ केस

एफएनएन, रुद्रपुर : शादी से 16 दिन पहले ही लड़की पक्ष ने रिश्ता तोड़कर लड़के पक्ष पर दहेज मांगने का आरोप लगाया है। पीड़ित लड़की पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। साथ ही शादी से पहले दिये गये उपहार व नकदी वापस दिलाये जाने की मांग की है। मामले में पुलिस ने चार लोगो के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार खेड़ा निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी पुत्री का विवाह नवाबगंज के एक लड़के साथ 27 फरवरी को होना तय हुआ था। बताया कि शादी से पहले वर्ष 2019 में 12 दिसंबर को लड़के वाले के ओर से देखने आये लोगो को उन्होने स्वागत किया। उसके बाद वर्ष 2020 में 7 नवंबर को शादी की तारीख तय हुई थी। जिसमें उन्होने अपनी हैसियत के हिसाब से लोगो को कपड़े व उपहार दिये। वही शादी में एक अल्टो कार दिये जाने की बात भी तय हुई। इस सारे कामो में उनके अभी तक लगभग तीन लाख रूपये खर्च हुए। आरोप है कि शादी से 16 दिन पहले लड़के पक्ष की ओर से फोन आया कि उन्हे अल्टो कार की जगह दूसरी कार चाहिए। उनका यह लालच देख उन्होने अपनी लड़की का रिश्ता वहां से खत्म कर दिया और दहेजलोभी उन लोगो के खिलाफ पुलिस में कार्यवाही के लिए शिकायत की। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं होने पर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मामले में पीड़ित पक्ष के अनुसार नवाबगंज, बरेली निवासी सलमान, सगीर अहमद, गुलशन और आरिफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments