03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

कोरोना के हालात को लेकर 8 अप्रैल को मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे पीएम मोदी : सूत्र

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, नई दिल्ली : देश में  कोविड-19 के लगातार बढ़ते मामलों ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है| कोरोना के हालात को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी 8 अप्रैल को राज्‍यों के मुख्‍यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे| सूत्रों ने यह जानकारी दी| बैठक शाम 6:30 बजे आयोजित होगी| गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से भारत में कोरोना वायरस के केसों की संख्‍या में लगातार बढ़ोत्‍तरी हुई है| पिछले 24 घंटों में तो कोरोना के नए केसों का आंकड़ा बढ़कर एक लाख को पार कर गया है| केंद्रीय स्वास्थ्य तथा परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा] सोमवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में पिछले 24 घंटे में 1,03,558 नए COVID-19 केस दर्ज किए गए हैं, जबकि 478 लोगों की कोरोना की वजह से जान गई| इससे पहले, देश में सबसे ज़्यादा नए कोरोनावायरस केस 17 सितंबर, 2020 की सुबह (पिछले 24 घंटे में) सामने आए थे, जब कुल 97,894 मामले दर्ज किए गए थे| इस लिहाज़ से लगभग साढ़े छह महीने बाद कोरोना के आतंक ने भारत में सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं|

कोविड-19 के बढ़ते मामलों और वैक्सीनेशन अभियान को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार अप्रैल को भी एक उच्चस्तरीय बैठक की थी| सूत्रों के अनुसार, बैठक में प्रधानमंत्री ने टेस्टिंग, ट्रेसिंग, ट्रीटमेंट, कोविड के प्रति उचित व्यवहार और टीकाकरण पर जोर दिया| कोरोना को लेकर सतर्कता और जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक जगह-जगह स्पेशल कैंपेन चलाया जाएगा| इसके साथ ही हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने पर ज़ोर दिया जाएगा| इस बैठक में पीएम मोदी ने कोरोना के सबसे ज्‍यादा प्रभावित महाराष्ट्र, पंजाब और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में केंद्रीय टीमें भेजने के निर्देश दिए थे| कंटेनमेंट जोन बनाने और कॉन्टैक्ट तलाशने पर ज़ोर दिया गया था|

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Mahila Arakshan बिल पर सियासी संग्राम : गणेश गोदियाल का धामी सरकार पर तीखा हमला

एफएनएन, देहरादून : Mahila Arakshan बिल को लेकर देशभर में...

संत मंगलपुरी की मुस्कान बी हाईस्कूल में 91.16% अंक लेकर बनीं मीरगंज टॉपर

उप प्रबंधक बाबा अरविन्द गिरी, प्रधानाचार्य सोनू गुप्ता ने...

Kedarnath Fake Video Case: चारधाम यात्रा पर भ्रामक वीडियो डालने पर FIR, प्रशासन का सख्त एक्शन

एफएनएन, केदारनाथ : Kedarnath Fake Video चारधाम यात्रा के दौरान...

Topics

संत मंगलपुरी की मुस्कान बी हाईस्कूल में 91.16% अंक लेकर बनीं मीरगंज टॉपर

उप प्रबंधक बाबा अरविन्द गिरी, प्रधानाचार्य सोनू गुप्ता ने...

चंद्रप्रकाश मेमोरियल धन्तिया की मुस्कान (90.83%) ने इलाके भर में बजाया कामयाबी का डंका, बटोरी वाहवाही

फ्रंट न्यूज नेटवर्क, फतेहगंज पश्चिमी-बरेली। चन्द्र प्रकाश मेमोरियल इण्टर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img