03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

15 साल के छात्र ने स्कूल क्लास में कर दी फायरिंग, तीन की मौत, आठ घायल

Spread the love

एफएनएन, दिल्ली: स्कूल में जिस समय क्लास चल रही थी, इसी बीच एक 15 साल के छात्र ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस गोलीकांड में तीन किशोर की मौत हो गई। एक शिक्षक सहित आठ लोग घायल हो गए। घटना मंगलवार की वाशिंगटन की है। मंगलवार को एक 15 साल के छात्र ने अपने मिशिगन हाई स्कूल ( Michigan high school)में गोलियां बरसा दीं। अमेरिका में ओकलैंड काउंटी शेरिफ कार्यालय ने कहा है कि आठ घायलों में एक शिक्षक सहित सात अन्य हैं। घटना तब हुई, जब कक्षाएं चल रही थीं। बताया जा रहा है कि मृतकों में एक 16 वर्षीय किशोर, एक 14 वर्षीया और एक 17 वर्षीया किशोरी शामिल हैं। घायलों में से छह की हालत स्थिर है और दो की सर्जरी की जा रही है। हमले को लेकर कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। इस घटना में शामिल आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। उसके पास से एक सेमी-ऑटोमैटिक हैंडगन (semi-automatic handgun) को जब्त किया गया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के दौरान उसने कोई विरोध नहीं जताया। उसने एक वकील की मांग की है. घटना के संबंध में उसने कोई बयान नहीं दिया है।

वहीं इस संबंध में अंडरशेरिफ माइकल मैककेबे ने कहा कि यह बहुत दुखद स्थिति है। माता-पिता परेशान हैं। आरोपी ने पांच मिनट में 15-20 राउंड फायरिंग की। आरोपी आज क्लास में था और अकेले हमले को अंजाम दिया। मैककेबे ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि पीड़ितो को निशाना बनाकर उसने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था या बेतरतीब ढंग से ऐसे ही गोलियां चला दी थीं। आरोपी छात्र अभी बात नहीं कर रहा है। पुलिस स्कूल में घटनास्थल की तलाशी ले रही है।

Hot this week

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kedarnath Badrinath में चढ़ावे की निगरानी बढ़ी, बीकेटीसी ने जारी किए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath Badrinath अयोध्या राम मंदिर में...

Topics

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img