03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : पांच हजार पुलिसकर्मियों के हुए एंटीजन टेस्ट, 18 मिले कोरोना पॉजिटिव

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : डीजीपी अशोक कुमार के आदेश के बाद मंगलवार को पहले दिन पूरे प्रदेश में पांच हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों के एंटीजन टेस्ट कराए गए। इनमें से विभिन्न स्थानों पर 18 पुलिसकर्मी पॉजिटिव पाए गए। डीजीपी ने सोमवार को सभी जिलों और रेजीमेंट को सभी पुलिसकर्मियों के एंटीजन टेस्ट कराने के आदेश दिए थे। इस क्रम में सोमवार को पुलिस मुख्यालय और एसडीआरएफ ने शुरुआत की थी।

इन दोनों जगहों पर कोई भी पॉजिटिव नहीं पाया गया था। डीजीपी के आदेशों के बाद जिला पुलिस कप्तानों ने दो दिन के इस अभियान को देर रात आदेश जारी किए थे। जिलों में मंगलवार के बाद आज बुधवार को भी टेस्ट कराए जाने हैं। पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, पहले दिन पांच हजार से अधिक पुलिसकर्मियों के एंटीजन टेस्ट कराए गए। इनमें से हरिद्वार समेत अन्य जिलों में 18 पुलिसकर्मी पॉजिटिव मिले।

  • विदेशों से आने वाले यात्रियों पर नजर रखेगी अधिकारियों की तीन सदस्यीय टीम 

उत्तराखंड समेत देश के तमाम राज्यों में होना का संक्रमण दोबारा बढ़ने व कोरोना की तीसरी लहर की संभावनाओं के बीच जिलाधिकारी डॉक्टर आर राजेश कुमार ने अपर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक (यातायात) और जिला सर्विलेंस अधिकारी की तीन सदस्यीय टीम गठित की है जो विदेश से आने वाले यात्रियों की कोरोना जांच कराने के साथ ही कोरोना संक्रमित मरीजों व उनके संपर्क में आए लोगों पर भी पैनी नजर रखेगी।

इतना ही नहीं टीम में शामिल अधिकारी जौलीग्रांट एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों के साथ ही चेकपोस्टों का औचक निरीक्षण कर यह सुनिश्चित कराएंगे कि दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों की कोरोना जांच की जा रही है या नहीं?  साथ ही अधिकारियों की तीन सदस्यीय टीम जिले की सीमाओं पर स्थित तमाम चेकपोस्टों पर बनाए गए कोविड जांच केंद्रों में जांच करने से जुड़े तमाम पहलुओं की जांच करेगी।

जिलाधिकारी ने बताया कि अपर जिलाधिकारी की अगुवाई में गठित अधिकारियों की टीम दून अस्पताल, कोरोनेशन व गांधी शताब्दी जैसे बड़े सरकारी अस्पतालों के अलावा जिले के तमाम सरकारी और निजी अस्पतालों का भ्रमण कर इस बात की जानकारी जुटाएगी कि अस्पतालों में कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज ठीक से किया जा रहा है या नहीं? अस्पतालों में कितने मरीजों की इलाज की व्यवस्था है।

 

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img