Thursday, February 12, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडउत्तराखंड में मिले 11 नए कोरोना संक्रमित, 25 हुए ठीक, सक्रिय मामलों...

उत्तराखंड में मिले 11 नए कोरोना संक्रमित, 25 हुए ठीक, सक्रिय मामलों की संख्या घट कर 185 हुई

एफएनएन, देहरादून : प्रदेश में मंगलवार को फिर कोरोना संक्रमितों की संख्या कम हुई है। बीते 24 घंटे के भीतर चार जिलों में 11 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 25 मरीज ठीक हुए हैं। सक्रिय मामलों की संख्या घट कर 185 हो गई है। तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 92145 पहुंच गई है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मंगलवार को 3666 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। चार जिलों में 11 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। देहरादून जिले में पांच, हरिद्वार में चार, अल्मोड़ा व पौड़ी जिले में एक-एक संक्रमित मिला है। नौ जिलों में कोई नया संक्रमित नहीं मिला है। कोरोना मरीजों की कोई मौत नहीं हुई है। 25 मरीज ठीक हुए हैं।

इन्हें मिलाकर 88475 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है। संक्रमितों की तुलना में रोजाना अधिक मरीज ठीक हो रहे हैं। जिससे सक्रिय मामलों का ग्राफ लगातार कम हो रहा है। वर्तमान में 185 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें अधिकतर मरीज होम आईसोलेशन में हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments