03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

दिल्ली सीएम केजरीवाल के आवास पर हमला, 70 लोगों को हिरासत में लिया

एफएनएन, दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के पास प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बुधवार को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जमकर उत्पात मचाया। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट करके बीजेपी पर सीएम के घर पर सीएम के घर पर हमला कराने का आरोप लगाया है। इस घटना के बाद पुलिस ️ने प्रदर्शनकारियों को तुरंत मौके से हटाते हुए करीब 70 लोगों को हिरासत में ले लिया। हमला करने वालों ने मुख्यमंत्री के घर के बाहर लगे सिक्योरिटी बैरियर और सीसीटीवी कैमरे तोड़े दिए। बताया जा रहा है कि पुलिस चुपचाप तमाशा देख रही थी।

आम आदमी पार्टी का आरोप है कि बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल के घर पर हमला किया और तोड़फोड़ की है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर लिखा कि ‘दिल्ली में मुख्यमंत्री @ArvindKejriwal जी के घर पर असामाजिक तत्वों ने हमला कर CCTV कैमरे और सिक्योरिटी बैरियर तोड़ दिए है। गेट पर लगे बूम बेरियर भी तोड़ दिए है।

वहीं आप नेता संजय सिंह ने ट्वीट कर कहा कि लोकप्रिय मुख्यमंत्री @ArvindKejriwal जी के निवास पर भाजपाई गुंडे हमला कर देते है और दिल्ली पुलिस उन्हें रोकने की जगह उनके साथ खड़ी दिखती है। भाजपाइयों याद रखना सबका हिसाब लिया जाएगा। ये लोकतंत्र है यहां जनता वक़्त आने पर तुम्हे वोट की लाठी से पीटेगी। दरअसल बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने आज अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन किया है। केजरीवाल पर कश्मीरी पंडितों के नरसंहार का मजाक उड़ाने का आरोप लगाते हुए ये प्रदर्शन किया गया, लेकिन इस प्रदर्शन के बाद तोड़फोड़ की घटना सामने आई है।

Hot this week

Piran Kaliyar के गेस्ट हाउस में यूट्यूबर आतिफ का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

एफएनएन, हरिद्वार : Piran Kaliyar उत्तराखंड के पिरान कलियर...

Rishikesh Badrinath हाईवे पर दर्दनाक हादसा, टैक्सी खाई में गिरी; दो की मौत, तीन घायल

एफएनएन, टिहरी : Rishikesh Badrinath उत्तराखंड में सड़क हादसों...

अंकिता भंडारी के माता-पिता को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

एफएनएन, देहरादून : Ankita Bhandari उत्तराखंड के चर्चित अंकिता...

Imran Khan को मुंबई पुलिस का नोटिस, 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का आदेश

एफएनएन, मुंबई : Imran Khan बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान...

Topics

अंकिता भंडारी के माता-पिता को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

एफएनएन, देहरादून : Ankita Bhandari उत्तराखंड के चर्चित अंकिता...

Imran Khan को मुंबई पुलिस का नोटिस, 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का आदेश

एफएनएन, मुंबई : Imran Khan बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img