03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

फिर बढ़ने लगी तीर्थयात्रियों की संख्या,जानें केदारनाथ हेली सेवा का किराया

एफएनएन,उत्तराखंड:चारधाम यात्रा में फिर से तीर्थयात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। हालांकि खराब मौसम यात्रियों की राह में बाधा बन रहा है। इसके बावजूद बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। अक्तूबर माह में दीपावली तक हेली सेवा की बुकिंग फुल हो चुकी है।

15 सितंबर तक लगभग 46.64 लाख तीर्थयात्रियों ने चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण किया। इसमें 35.81 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। पिछले तीन-चार दिनों से बारिश के कारण केदारनाथ हेली सेवा बाधित हो रही है। इससे यात्रियों का बैकलॉग बढ़ने से हेली कंपनियों को टिकट रद्द करने पड़ रहे हैं।

चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य
बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा करने के लिए तीर्थयात्रियों को पंजीकरण करना अनिवार्य है। पंजीकरण के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन की व्यवस्था है। बाहरी राज्यों से आने वाले तीर्थयात्री पर्यटन विभाग की वेबसाइट http://registrationandtouristcare.uk.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

केदारनाथ यात्रा 2022, चारधाम यात्रा 2022
इसके अलावा केदारनाथ हेली सेवा के लिए https://heliservices.uk.gov.in पर ऑनलाइन बुकिंग की व्यवस्था है।
चारधाम यात्रा 2022
ये है केदारनाथ हेली सेवा का किराया
स्थान                  किराया प्रति यात्री(आना-जाना)
गुप्तकाशी            7750 रुपये
फाटा                    4720 रुपये
सिरसी                 4680 रुपये
चारधाम यात्रा, केदारनाथ

 

2023 की यात्रा के पहले दिन से सिक्स सिग्मा हाई एल्टीट्यूड मेडिकल संस्था केदारनाथ, मद्महेश्वर और तुंगनाथ में हेली एंबुलेंस सेवा मुहैया कराएगी। संस्था द्वारा तीन डबल इंजन हेलीकॉप्टर की नॉर्वे से खरीद की जा रही है। साथ ही हेलीकॉप्टर प्रशिक्षण संस्थान भी शुरू किया जा रहा है। सिक्स सिग्मा के सीईओ डॉ.प्रदीप भारद्वाज ने बताया कि आगामी केदारनाथ यात्रा में पहले दिन से हमारी हेली एंबुलेंस सेवा भी मुहैया रहेगी। सिक्स सिग्मा द्वारा हेलीकॉप्टर पायलट ट्रेनिंग संस्थान शुरू किया जा रहा है।
चारधाम यात्रा

 

डीएम मयूर दीक्षित ने कहा कि केदारनाथ यात्रा में यात्रियों को बेहतर चिकित्सा सेवा मुहैया कराने के लिए आने वाले समय में बेहतर प्रयास किए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग सोनप्रयाग से केदारनाथ तक चिह्नित स्थानों पर एमआरपी के जरिए यात्रियों को चिकित्सा सेवा दे रहा है। सिक्स सिग्मा की हेली एंबुलेंस सेवा केेदारनाथ यात्रा में और अधिक मददगार होगी।

Hot this week

Topics

Dr. Dhal Singh Bisen : मध्य प्रदेश की राजनीति से उत्तराखंड के राज्यपाल तक का सफर

एफएनएन, सिवनी : मध्य प्रदेश की राजनीति में लंबे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img