Wednesday, August 6, 2025
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशबदायूं में झाड़ फूंक कराने आईं महिलाओं से हैवानियत; चादर बेचने वाले...

बदायूं में झाड़ फूंक कराने आईं महिलाओं से हैवानियत; चादर बेचने वाले राहत मिस्त्री ने बनाई अश्लील वीडियो

एफएनएन, बदायूं : दूरदराज से आने वाली महिला जायरीन (श्रद्धालु) से हैवानियत की गई। बड़े सरकार की दरगाह के बाहर चादर बेचने वाला राहत मिस्त्री उन्हें झांसे में लेकर दुकान में बुलाता, दुष्कर्म करता था। एक महिला की शिकायत पर पुलिस सक्रिय हुई तो दो अन्य ने भी आपबीती सुनाई।

मंगलवार को पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। उसके विरुद्ध तीन महिलाओं की ओर से दुष्कर्म, छेड़छाड़, मारपीट, धमकाने, दुष्कर्म के प्रयास की धारा में प्राथमिकी पंजीकृत की गईं। इस बीच किशोरी से दुष्कर्म करते हुए उसका वीडियो भी प्रसारित हुआ है। पुलिस उसकी भी जांच करा रही।

सीओ आलोक मिश्र का कहना है कि वीडियो में दिख रही पीड़ित के बारे में जानकारी जुटाई जा रही। बड़े सरकार की दरगाह पर दूरदराज से जायरीन पहुंचते हैं। इनमें मानसिक रूप से परेशान लोग व तीमारदार उपचार के लिए रुक भी जाते हैं।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

चादर की दुकान चलाता है राहत मिस्त्री

पुलिस के अनुसार, परिसर में राहत मिस्त्री चादर बिक्री की दुकान संचालित करता है और उसके हिस्से में घर भी बना लिया है। सोमवार को बिजनौर से आई महिला जायरीन ने एसएसपी आलोक प्रियदर्शी से शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि पति की मृत्यु के बाद वह बच्चे के साथ उपचार कराने के लिए आई थी। 15 दिन पहले चादर बेचने वाला राहत बहाने से दुकान के अंदर ले गया और दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पीटा, मुंह में कपड़ा ठूस दिया, जान से मारने की धमकी दी।

आए दिन करता है लड़कियों का शाेषण

महिला का आरोप था कि राहत मिस्त्री आए दिन युवतियों, किशोरियों और महिलाओं का शारीरिक शोषण करता है। दो अन्य महिलाओं ने भी इसकी पुष्टि की। उन्होंने भी शिकायती पत्र दिया कि उसने दुष्कर्म का प्रयास किया था। सीओ ने बताया कि आरोपित राहत मिस्त्री के बारे में कई जानकारियां मिली हैं। दरगाह के आसपास दुकानें संचालित करने वाले कुछ अन्य लोगों से भी सूचनाएं जुटाई जा रही हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments