Monday, March 30, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडगंगा स्‍नान के लिए दिल्‍ली से हरिद्वार आया युवक धर्मगंगा घाट में...

गंगा स्‍नान के लिए दिल्‍ली से हरिद्वार आया युवक धर्मगंगा घाट में बहा, तलाश जारी

एफएनएन, हरिद्वार:  दिल्ली निवासी युवक धर्मगंगा घाट में डूब गया। वह गंगा स्नान हेतु दिल्ली से हरिद्वार आया था। रोहित 21 जुलाई को धर्मगंगा घाट परमार्थ आश्रम के निकट बुधवार शाम 4 बजे गंगा स्नान के लिए गया था।

अचानक पानी का तेज बहाव आने के कारण वह गंगा में बह गया। जिसकी आसपास के लोगों ने सप्तऋषि पुलिस चौकी को सूचना दी।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

अब तक कोई सुराग नहीं

डूबने वाले का नाम रोहित कुमार (19 वर्ष) पुत्र दिनेश कुमार, पता सी 96/4 हिन्द बिहार, प्रेमनगर-3, किराडी नागलोई उ.पश्चिम दिल्ली (थाना-प्रेमनगर) बताया गया है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जानकारी ली, खोजबीन शुरु की दी। एसडीआरएफ की टीम ने भी ढूंढने में काफी मेहनत की। लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। रोहित के पिता दिनेश कुमार ने बताया कि हम लोग बहुत हताश व परेशान हैं। प्रभु से प्रार्थना है कि किसी भी तरह से रोहित का एक बार दर्शन हो जाए, चाहे वह किसी भी रूप में हों।

ये भी पढ़ें…हल्द्वानी के सबसे बड़े डा. सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती हुआ मरीज लापता, मां पहुंची थाने; गुमशुदगी दर्ज

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments