Sunday, March 29, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडकिच्छा के धौरा डाम में दोस्तों और भाइयों के साथ नहाने गया...

किच्छा के धौरा डाम में दोस्तों और भाइयों के साथ नहाने गया था युवक, डूबने से मौत

  • दोस्तों और भाइयों के साथ दिन में नहाने गया था फुरकान उर्फ रिजवान
  • एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने शव को बरामद किया, घर में कोहराम

एफएनएन, रुद्रपुर : ऊधमसिंह नगर जनपद के किच्छा में दोस्तों के साथ धौरा डाम में नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने गोताखोरों और स्थानीय लोगों की मदद से शव को डाम से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर भेज पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार किच्छा के ग्राम गऊघाट के रहने वाले अशफाक का बड़ा फुरकान उर्फ रिजवान अपने 3 दोस्तों के साथ धौरा डैम में गुरुवार शाम नहाने गया था।

इस दौरान फुरकान उर्फ रिजवान ज्यादा पानी में जाने के कारण अचानक डूब गया,जिसके बाद उसके दोस्तों के द्वारा घटना की जानकारी पुलिस और स्थानीय लोगों को दी गई। सूचना पर पहुंचे स्थानीय लोग और पुलिस ने गोताखोरों की मदद से देर रात तक मृतक के शव की तलाश की गई लेकिन शव नहीं मिला। उसके बाद शुक्रवार सुबह फिर से SDRF और NDRF की टीमों को लगाया गया और मृतक फुरकान के शव को बरामद कर लिया गया।

किच्छा पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर भेज दिया है। वही पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। एसपी सिटी रुद्रपुर मनोज कत्याल ने बताया कि जो युवक साथ में नहाने गए थे, उनके भी बयान दर्ज किए जा रहे हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments