Wednesday, February 11, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडहल्द्वानी में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों...

हल्द्वानी में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

एफएनएन, हल्द्वानी : भोटिया पड़ाव क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस ने शव को मॉर्चरी भेजकर परिजनों को सूचना दे दी है।

भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी कुमकुम धानक ने बताया कि सुबह करीब 7ः30 बजे आवास विकास रेलवे क्रॉसिंग से करीब 150 मीटर आगे रेल ट्रैक पर शव के पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की तलाशी ली तो उसके पास से आधार कार्ड मिला। युवक की शिनाख्त भवाली के रेहड़ी निवासी मयंक पांडे के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव को मॉर्चरी भिजवाकर परिजनों को सूचना दी।

पंजाब की एक कंपनी में कार्य करता था मृतक

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मयंक पंजाब स्थित एक कंपनी में जॉब करता था। करीब दो हफ्ते पहले वह छुट्टी पर घर लौटा था। मयंक के पिता रमेश चंद्र पांडे सेवानिवृत्त सैनिक हैं और उसकी मां सरोज पांडे मंगोली में संचालित एक सरकारी स्कूल में शिक्षका के पद पर तैनात हैं। वहीं मयंक की एक छोटी बहन वैशाली हैं जो निजी स्कूल में शिक्षिका हैं। मयंक माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments