Tuesday, March 10, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडसरकार की नीतियों के खिलाफ यूथ कांग्रेस का धरना

सरकार की नीतियों के खिलाफ यूथ कांग्रेस का धरना

एफएनएन, रुद्रपुर : यूथ कांग्रेस ने आज यहाँ गांधी पार्क में केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने कहा कि सरकार की नीतियों से बेरोजगारी, महंगाई व डीजल-पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं। महिलाओं पर अत्याचार एवं उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। हरिद्वार के महाकुंभ में हुई आरटीपीसीआर टेस्ट की जांच के महाघोटाले पर सरकार परदा डाल रही है। इसके विरोध में भाजपा की तानाशाह सरकार को जगाने का काम किया गया। भुल्लर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार हरिद्वार कुंभ मेले में महा घोटाले के आरोपियों को बचाने का काम कर रही है जबकि हरिद्वार कुंभ मेले से हर भारतीय की आस्था जुड़ी हुई है, इससे यह साफ है कि प्रदेश सरकार भारतीयों की आस्था से खिलवाड़ कर रही है। पूर्व जिला अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कहा था कि मेरी सरकार आने पर मैं हर वर्ष दो करोड़ रोजगार दूंगा लेकिन नोटबंदी के बाद असंगठित क्षेत्रों में 11 करोड़ युवाओं से उनका रोजगार छीनने का काम किया। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री तिलक राज बेहड, अरुण कुमार पाण्डेय एवं महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने कहा कि आज महंगाई के कारण दाल खाद्य तेल एवं राशन आम आदमी की पहुंच से दूर हो गया है। इस मौके पर युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष नईम अहमद, प्रदेश महामंत्री सौरभ बेहड, प्रभाष साहनी, मानस बैरागी, राघव प्रकाश अधिकारी, निशांत शाही, जावेद अख्तर, प्रदेश महामंत्री फ़िरदौस सलमानी, संदीप बावा, सोनू माटा, डॉ शुवचंद्र, पूरन चौहान, विक्रमजीत सिंह, हाजी इनामुद्दिन खान, शनावज प्रधान, चंद्रशेखर, किशोर कुमार, विक्रम कोरंगा, रिजवान अंसारी आदि उपस्थित रहे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments