03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

चलती ट्रेन में युवक को चढ़ना पड़ गया भारी, जान पर खेलकर महिला कांस्टेबल ने बचाई जान

Spread the love

एफएनएन, लक्सर : लक्सर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ना एक युवक को भारी पड़ गया। ट्रेन में चढ़ते समय उसका पैर फिसल गया और वह ट्रैक पर जा गिरा। इस दौरान वहां एक महिला कांस्टेबल ने तत्परता दिखाते हुए युवक को ऊपर खींच लिया। इस कार्य के लिए महिला कांस्टेबल की हर तरफ प्रशंसा हो रही है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में भी वायरल हो रहा है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

जीआरपी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को दोपहर लगभग 2:40 पर ट्रेन संख्या 13151 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। इस दौरान एक युवक चलती ट्रेन में चढ़ने लगा। लेकिन अचानक उसका पैर फिसल गया और वह प्लेटफाॅर्म व ट्रेन के बीच में नीचे गिर गया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात थाना जीआरपी महिला कर्मचारी उमा व कांस्टेबल जयपाल सैनी ने अपनी जान पर खेलकर युवक के दोनों हाथ पकड़ कर उसे प्लेटफॉर्म की तरफ खींच लिया।

इस दौरान जीआरपी पुलिस ने ट्रेन को रुकवाया और उसके बाद जीआरपी के जयपाल सैनी ने उमा के साथ मिलकर उसे ट्रेन में चढ़ाया। महिला कांस्टेबल उमा व जीआरपी कांस्टेबल जयपाल सैनी की हर तरफ प्रशंसा हो रही है। जीआरपी थाना अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया की दोनों ने ड्यूटी के दौरान सराहनीय कार्य किया है।

Hot this week

Rawli Mahdood में नाले का कहर : पुलिया से गिरकर 6 साल की बच्ची बही, तलाश जारी

एफएनएन, हरिद्वार : Rawli Mahdood हरिद्वार के सिडकुल थाना...

Digital Arrest कर वरिष्ठ महिला से 1.20 करोड़ की ठगी, उत्तराखंड STF ने मालदा से आरोपी दबोचा

एफएनएन, देहरादून : Digital Arrest उत्तराखंड STF ने डिजिटल अरेस्ट...

Satya Niketan बिल्डिंग हादसा : मौतों का आंकड़ा 7 पहुंचा, मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें

एफएनएन, दिल्ली : Satya Niketan दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य...

Topics

Rawli Mahdood में नाले का कहर : पुलिया से गिरकर 6 साल की बच्ची बही, तलाश जारी

एफएनएन, हरिद्वार : Rawli Mahdood हरिद्वार के सिडकुल थाना...

Kedarnath Yatra मार्ग पर हादसा, छौड़ी गधेरे के पास खाई में गिरा यात्री

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Kedarnath Yatra मार्ग पर सोमवार सुबह...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img