Wednesday, March 11, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडमलिक कॉलोनी में युवक ने की दो भाइयों पर दिनदहाड़े फायरिंग, बाल-बाल...

मलिक कॉलोनी में युवक ने की दो भाइयों पर दिनदहाड़े फायरिंग, बाल-बाल बचे युवक

  • आरोपी युवक फायरिंग करने के बाद फरार

एफएनएन, रुद्रपुर :  मलिक कालोनी में एक युवक ने तमंचे से बाइक सवार दो युवकों पर फायर झोंक दिया। युवकों की बाइक में फायर लगा और वह बाल-बाल बच गए। आरोपी युवक फायरिंग करने के बाद फरार हो गया।
इंदिरा कालोनी गली नंबर छह निवासी गुरजीत सिंह सोमवार दोपहर अपने भाई गुरमीत सिंह के साथ बाइक से मलिक कालोनी से जा रहा था। वहीं तभी एक बुलेट सवार युवक ने तेज उनकी बाइक को ओवरटेक कर रास्ता रोक लिया।

आरोप है कि इस दौरान युवक ने गालीगलौज कर दो तमंचे निकाल लिए। एक तमंचे से सीधे फायर कर दिया। दोनों भाई भागे तो गोली बाइक पर लगी। भीड़ इकठ्ठा हुई तो बुलेट सवार हमलावर फरार हो गया। सूचना पर कोतवाल विक्रम राठौर पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और घटना की जानकारी ली। सीसीटीवी में हमलावर युवक की फुटेज मिल गई। फिलहाल पुलिस उसकी पहचान कर तलाश में जुट गई है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments