03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

योगी आदित्यनाथ और पुष्कर सिंह धामी ने बटन दबाकर भागीरथी पर्यटक आवास गृह का किया लोकार्पण

Spread the love

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार में उत्तर प्रदेश के भागीरथी पर्यटक आवास गृह का बटन दबाकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकार्पण किया। इस दौरान हरिद्वार में भागीरथी पर्यटक आवास गृह का लोकार्पण करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अलकनंदा होटल की चाबी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में कहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में परिसंपत्तियों के बंटवारे की समस्या का आपसी बातचीत व संवाद के जरिये समाधान किया है। दूसरी सरकारों को निशाने पर रखते हुए उन्होंने कहा कि 21 वर्षों से यह मामला संवाद के जरिये नहीं सुलझाया गया, इसे उलझा कर रखा गया। यहां तक कि उच्चतम न्यायालय ने इस मामले को लेकर 2017 में बेहद तीखी टिप्पणी की थी।

कहा कि उत्तराखंड पर्यटन मामले में विश्व मानचित्र में अग्रणी राज्य है। यहां स्प्रिचुअल टूरिज्म के साथ-साथ इको टूरिज्म की अनंत संभावनाएं है। उन्होंने नए भारत के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विजन की सराहना करते हुए कहा देश के विकास में करना है और नए भारत का निर्माण करना है तो हमें आधुनिक विकास के साथ-साथ आध्यात्मिक और शैक्षणिक विकास की अवधारणा विजन का अनुपालन करना होगा।

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण का उल्लेख करते हुए कहा कि अयोध्या अब विश्व की सर्वाधिक प्रतिष्ठित धार्मिक नगरी के रूप में विकसित हो रही है। कहा कि उत्तराखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जिस काम को आगे बढ़ाया, उत्तराखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उसे पूर्णता प्रदान की।

  • नए भारत के विकास का मतलब भारत के आध्यात्मिक विकास से भी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जब हम नए भारत के विकास की बात करते हैं तो उसका मतलब भारत के केवल भौतिक विकास से नहीं है, नए भारत के विकास का मतलब भारत के आध्यात्मिक विकास से भी है। कहा कि बचपन से हम यह नारा सुनते और लगाते आ रहे थे कि रामलला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संयोजन व संचालन में यह न सिर्फ साकार हुआ, बल्कि अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण क्षेत्र पूरे विश्व में अध्यात्मिक केंद्र के रूप में परिलक्षित हो रहा है, निर्मित हो रहा है। सीएम ने भारत माला सड़क निर्माण प्रोजेक्ट को देश और उत्तराखंड के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।

  • योगी और धामी को बड़े भाई और छोटे भाई की संज्ञा दी

हरिद्वार सांसद पूर्व केंद्रीय मंत्री उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने योगी आदित्यनाथ और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बड़े भाई और छोटे भाई की संज्ञा दी। कहा कि बड़े भाई और छोटे भाई का यह समन्वय दोनों राज्यों खासकर उत्तराखंड की तरक्की के लिए नए मार्ग और नए आयाम खोलेगा। उन्होंने धर्म नगरी हरिद्वार में पावन गंगा के तट पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मिलन को भागीरथी और अलकनंदा का संगम बताया।

  • सरकार स्वर्गारोहण यात्रा मार्ग को धार्मिक पर्यटन के रूप में कर रही विकसित

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि उत्तराखंड सरकार पांडव के स्वर्गारोहण यात्रा मार्ग को धार्मिक पर्यटन के रूप में विकसित कर रही है। यहां भारतीय सनातन धर्म संस्कृति परंपरा का विश्व के लिए उत्कृष्ट उदाहरण के साथ-साथ प्रसिद्ध धार्मिक स्थल होगा। उत्तराखंड सरकार नाथ संप्रदाय के दृष्टिकोण को देखते हुए नाथ सर्किट का भी निर्माण कर रही है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाथ संप्रदाय से आते हैं।

  • यमकेश्वर से हेलीकाप्टर से हरिद्वार के लिए रवाना हुए योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यमकेश्वर से हेलीकाप्टर से हरिद्वार के लिए रवाना हुए। उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ आज हरिद्वार में परिसंपत्तियों के बंटवारे में उत्तराखंड के हिस्से में आए अलकनंदा होटल को राज्य को समर्पित करेंगे, जबकि उत्तर प्रदेश के भागीरथी पर्यटक आवास गृह का उद्घाटन करेंगे। उत्‍तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

Hot this week

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Topics

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img