03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

यमुनोत्री विधायक ने सीएम धामी को लिखा पत्र, शीतकालीन विधानसभा सत्र देहरादून में करवाने का किया अनुरोध

एफएनएन, देहरादून : यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर विधानसभा का आगामी शीतकालीन सत्र देहरादून में आयोजित करवाने का अनुरोध किया है। दो नवंबर को प्रेषित अपने पत्र में यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने मुख्यमंत्री धामी से अनुरोध किया है कि उत्तराखंड की आमजन भावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए ग्रीष्मकालीन विधानसभा सत्र को गैरसैण तथा शीतकालीन विधानसभा सत्र देहरादून में संपन्न कराया जाए।

बता दें, इस महीने के दूसरे पखवाड़े में संभावित विधानसभा का शीतकालीन सत्र के देहरादून में होने के प्रबल आसार हैं। कांग्रेस गैरसैंण में विधानसभा सत्र कराने की मांग उठा रही है। विपक्ष की मांग के बीच हरिद्वार के दो विधायकों ने देहरादून में ही शीतकालीन सत्र कराने का अनुरोध किया है। इस संबंध में दोनों विधायकों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखा है।

विधानसभा सत्र के स्थल के चयन का फैसला प्रदेश सरकार को करना है। विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूड़ी भूषण ने सोमवार को सत्र की तैयारी को लेकर सर्वदलीय बैठक की थी। इस बैठक में विपक्ष ने गैरसैंण में सत्र आहूत करने का मसला उठाया था। स्पीकर ने इस सवाल को यह कहकर टाल दिया था कि सत्र की तिथि और स्थल के बारे में निर्णय प्रदेश सरकार को करना है।

माना जा रहा है कि शीतकालीन सत्र 15 नवंबर या उसके बाद की किसी तिथि से हो सकता है। इस बीच लक्सर के बसपा विधायक शहजाद और खानपुर के निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने मुख्यमंत्री को अलग-अलग पत्र लिखे हैं। बसपा विधायक ने पत्र में लिखा है कि गैरसैंण विधानसभा भवन चोटी (टॉप) पर बना है। वहां ओलावृष्टि, बारिश व बर्फ गिरती है। विधानसभा का शीतकालीन सत्र नवंबर या दिसंबर में प्रस्तावित है। शीत ऋतु होने के कारण गैरसैंण में अधिक सर्दी होगी। इसलिए शीतकालीन सत्र देहरादून में ही आहूत करना उचित प्रतीत होगा।

  • गैरसैंण में ग्रीष्मकालीन सत्र

निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने सीएम को भेजे पत्र में शीतकालीन सत्र देहरादून में कराने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि आम जनभावनाओं के दृष्टिगत विस का ग्रीष्मकालीन सत्र गैरसैंण में कराया जाना प्रस्तावित था लेकिन यह सत्र देहरादून में हुआ।

Hot this week

Gairsain विधानसभा सत्र आज से शुरू, 7 हजार करोड़ से अधिक का अनुपूरक बजट होगा पेश; घेराव को लेकर सुरक्षा कड़ी

एफएनएन, उत्तराखंड : Gairsain उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img