03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

वाई-फाई से कनेक्ट होंगे उत्तराखंड के सरकारी दफ्तर, ₹एक करोड़ मंजूर

Spread the love
  • पौड़ी के यमकेश्वर, उत्तरकाशी के डूंडा मोटर मार्ग निर्माण के लिए ₹31 करोड़ स्वीकृत

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ई-ऑफिस परियोजना के सुचारू संचालन के वास्ते प्रमुख राजकीय कार्यालयों में वाई-फाई सेटअप स्थापित करने के लिए एक करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। इसके साथ ही पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर और उत्तरकाशी में डूंडा विकासखंड में मोटर मार्ग निर्माण के लिए आर्थिक स्वीकृति दी है।

प्रदेश सरकार इस समय सभी कार्यालयों में ई-आफिस कार्य पर जोर दे रही है। सभी कार्यालयों में अब ऑनलाइन कार्य किया जाना है। इसके तहत फाइलों का मूवमेंट व इस पर स्वीकृतियां भी आनलाइन दी जाएंगी। इसका मकसद कार्य में पारदर्शिता के साथ ही तेजी लाना भी है। इसके साथ ही अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय करना है। ई-ऑफिस में सभी कार्य समयबद्ध किया गया है। इससे यह भी पता लग सकेगा कि फाइल कहां पर है और इसे आगे बढ़ाने में कितना समय लगाया गया है। ई-ऑफिस प्रणाली को सुचारू रूप से चलाने के लिए फास्ट इंटरनेट कनेक्शन न होना बड़ी समस्या बनी हुई थी।
इसे देखते हुए अब सभी कार्यालयों में वाई-फाई सेट अप स्थापित किए जा रहे हैं। जिसके लिए मुख्यमंत्री ने एक करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने यमकेश्वर की भवांसी-मांडलू मोटर मार्ग से मसोगी-कतूणी-अमाल्डू मोटर मार्ग के लिए 1.47 करोड़ रुपये और डूंडा के राजकीय इंटर कॉलेज पुजार गांव धनारी से सिद्धेश्वर मंदिर होते हुए कुवा तक मोटर मार्ग के लिए 29.48 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img