03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पालिका अध्यक्ष कोली का कार्यकर्ताओ ने धूम धाम से मनाया जन्म दिन

एफएनएन, किच्छा:  नगर पालिका अध्यक्ष दर्शन सिंह कोली का जन्मदिन उनके निवास पर हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक तिलक राज बेहड़ ने केक काटकर नगर पालिका अध्यक्ष दर्शन सिंह कोली को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि पालिका अध्यक्ष के नेतृत्व में नगर का चौमुखी विकास हो रहा है, उनका जन्मदिन विकास के नाम पर समर्पित किया जाना चाहिए, इस अवसर पर तमाम नगर पालिका कर्मचारीगण कांग्रेस कार्यकर्ता तथा सामाजिक संगठनों द्वारा दर्शन सिंह कोली को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गई।

इस दौरान कि पार्टी कार्यकर्ताओं, नगर की जनता दी गईं शुभकामनाओं के लिए कोली ने सभी का आभार प्रकट किया। इस मौके पर नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, नजाकत खान, हाजी सरवर यार खान, गुलशन सिंधी, दुर्गेश गुप्ता, मेजर सिंह, ताहिर, नितिन शर्मा, जितेंद्र सिंह संधू, आरिफ कुरैशी, धर्मेंद्र सिंधी, नगर कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष एन यू खान, राजू कोहली, सभासद अफसर कुरैशी, सभासद राजकुमार कोली, विधायक प्रतिनिधि गौरव बेहड़, प्रवीण सैनी, ओमप्रकाश दुआ, दलजीत सिंह थे।

Hot this week

CM Dhami की 4 घंटे की मैराथन बैठक, अधिकारियों को सख्त निर्देश; टूटी सड़कें और कुंभ 2027 पर फोकस

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img