03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

केदारनाथ पैदल मार्ग को साफ करने का कार्य शुरू, 8KM पर चार फीट तक जमी है बर्फ

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : केदारनाथ पैदल मार्ग पर अब तक रामबाड़ा से लिनचोली तक बर्फ हटा ली गई है। हालांकि, अभी बर्फ को काट कर अस्थाई रास्ता बनाया जा रहा है। बर्फ हटाने के कार्य में 50 मजदूर लगे हैं। केदारनाथ धाम में फरवरी अंत व मार्च शुरू में बर्फबारी के चलते बर्फ हटाने के कार्य तय समय पर शुरू नहीं हो पाया था।

मौसम अनुकूल होने पर गत चार मार्च से बर्फ हटाने का कार्य शुरू किया गया। पिछले एक सप्ताह में रामबाड़ा से लेकर छोटी लिनचोली तक बर्फ हटाई है। लगभग तीन किमी पैदल मार्ग पर बर्फ को लगभग दो मीटर चौडाई तक हटाया है। कई स्थानों पर बर्फ को काट कर फिलहाल अस्थाई रास्ता बनाया जा रहा है।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow
  • पचास मजदूरों की टीमें बर्फ हटाने का कार्य में जुटी

एक मार्च से केदारनाथ पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य शुरू किया जाना था, लेकिन लगातार बर्फबारी के चलते बर्फ हटाने का कार्य चार दिन बाद शुरू हो सका। डीडीएम लोनिवि की पचास मजदूरों की टीमें बर्फ हटाने का कार्य में जुटी है। गौरीकुंड से रामबाड़ा तक लगभग छह किमी पैदल मार्ग पर बर्फ नहीं है।

इस वर्ष जहां दिसंबर व जनवरी में बर्फबारी नही हुई वहीं फरवरी माह के शुरुआत में केदारनाथ धाम समेत पैदल मार्ग पर तीन से चार फीट बर्फ जम गई। फरवरी अंत से शुरू हुई बर्फबारी मार्च के शुरुआत में भी जारी है। इससे ताजी बर्फ पैदल मार्ग पर बड़ी मात्रा में जम गई है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

भीमबली से लेकर केदारनाथ धाम तक पूरे आठ किमी पैदल मार्ग पर चार फीट तक बर्फ जमी है, जबकि लिनचोली, रुद्राबैंड व केदारनाथ धाम में कई स्थानों पर आठ फीट तक बर्फ जमी है। इन स्थानों पर बर्फ काट कर बर्फ के ऊपर से पैदल मार्ग बनाया जाएगा।

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की लोनिवि शाखा के अधिशासी अभियंता विनय झिंकवाण ने बताया कि केदारनाथ पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य चल रहा है। रामबाड़ा से बर्फ हटाने का कार्य शुरू किया गया था, छोटी लिनचोली तक बर्फ हटा कर रास्ता बनाया गया है। पचास मजदूर बर्फ हटाने के के कार्य में जुटे हैं। बताया कि फिलहाल बर्फ काट कर अस्थाई रास्ता तैयार किया जा रहा है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Kedarnath Heli सेवा ठप, पहले ही दिन श्रद्धालु परेशान

एफएनएन, केदारनाथ धाम: Kedarnath Heli एक ओर जहां कपाट...

Dehradun Police में बड़ा फेरबदल, SSP प्रमेंद्र डोबाल ने 54 पुलिसकर्मियों का किया ट्रांसफर

एफएनएन, देहरादून : Dehradun Police एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने...

Badrinath Dham में पहुंचीं उद्धव-कुबेर डोलियां, 23 अप्रैल को खुलेंगे कपाट

एफएनएन, चमोली (उत्तराखंड) : Badrinath Dham आस्था, परंपरा और...

Kedarnath Dham के कपाट खुले, जयकारों से गूंजा पूरा परिसर

एफएनएन, उत्तराखंड : Kedarnath Dham के कपाट आज सुबह शुभ...

Topics

Kedarnath Heli सेवा ठप, पहले ही दिन श्रद्धालु परेशान

एफएनएन, केदारनाथ धाम: Kedarnath Heli एक ओर जहां कपाट...

Badrinath Dham में पहुंचीं उद्धव-कुबेर डोलियां, 23 अप्रैल को खुलेंगे कपाट

एफएनएन, चमोली (उत्तराखंड) : Badrinath Dham आस्था, परंपरा और...

Kedarnath Dham के कपाट खुले, जयकारों से गूंजा पूरा परिसर

एफएनएन, उत्तराखंड : Kedarnath Dham के कपाट आज सुबह शुभ...

Yamunotri Dham Yatra के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य पर उठे सवाल

एफएनएन, उत्तरकाशी: Yamunotri Dham Yatra चारधाम यात्रा की शुरुआत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img