Tuesday, March 31, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडअवैध रूप से इबादतगाह के निर्माण को नही करेंगे बर्दाश्त : शिव...

अवैध रूप से इबादतगाह के निर्माण को नही करेंगे बर्दाश्त : शिव अरोरा

एफएनएन, रुद्रपुर : गड्डा कालोनी में अवैध रूप से चल रहे इबादतगाह के निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय लोगों ने भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा को उक्त मामले की जानकारी दी। अरोरा ने मौके पर पहुंच कर गड्डा कालोनी वासियो के बीच अपने विचारों को रखा और स्प्ष्ट रूप से कहा कि कालोनी में अनैतिक रूप से किये जा रहे इबादतगाह के निर्माण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नही किया जाएगा।

जिलाध्यक्ष ने तत्काल उच्च अधिकारियों व प्रशासन से बात कर निर्माण कार्य को बंद करवा दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस प्रकार के षड्यंत्र और ऐसे षड्यंत्र को बढ़ावा देने वाले लोग समाज को शर्मसार करते हैं। निश्चित रूप से ऐसे कृत्य का समाज द्वारा बहिष्कार किया जाना चाहिए। शिव अरोरा ने गड्डा कालोनीवासियो को आश्वस्त किया कि वर्तमान समय से लेकर आगे भविष्य में भी ऐसे अवैध रूप से बनाये जा रहे इबादतगाह को किसी भी हालत् में बर्दाश्त नही किया जाएगा और इसका हर स्तर पर पुरजोर विरोध किया जाएगा।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments