03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

अवैध खनन के लिए अजूबा : नदी के बीच खोद रहे तालाब, अवैध खनन के लिए नियम ताक पर

  • चीर रहे नदी का सीना, अवैध खनन रोकने के टास्क फोर्स बनाने के दावे, अफसरों के नाक के नीचे खोद डाली नदी

कंचन वर्मा, रुद्रपुर : जिले में अवैध खनन रोकने के लिए टॉस्क फोर्स बनाने का दावा करने वाले अफसरों के पैरों के नीचे से इस सच्चाई के सामने आने के बाद जमीन खिसक जाएगी। जिले के किच्छा क्षेत्र में अवैध खनन के लिए कथित खनन कारोबारियों ने ऐसा अजूबा प्रयोग किया है कि इसका नजारा देखकर अफसरों का माथा ठनक जाएगा। अवैध खनन करने के लिए तालाब खोदने की आड़ में नदी के बीच तालाब बनाने का हैरतअंगेज कारनामा किया जा रहा। हैरत कि बात यह है कि अफसरों ने मौके पर जाकर यह देखने की जहमत भी नहीं उठाई है कि तालाब की आड़ में अवैध खनन के लिए कैसे नदी का सीना चीरा जा रहा है।

किच्छा में हरियाणा फार्म के पास गोला नदी के किनारे तालाब खोदने के लिए कुछ लोगों ने शासन से परमिशन ली। सवाल यह है कि भरपूर पानी से लबरेज रहने वाली गोला नदी के किनारे आखिर तालाब खोदने की परमिशन ही क्यों दे दी गयी। यही से साफ है कि तालाब के नाम पर अवैध खनन के लिए खनन माफियाओं ने यह परमिशन कराई।

वहीं अब नदी में पोकलैंड और जेसीबी उतारकर धड़ल्ले से अवैध खनन किया जा रहा है। किच्छा क्षेत्र में खुलेआम चल रहे इस अवैध खनन को लेकर स्थानीय प्रशासन समेत जिला प्रशासन ने अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की, यह भी बढ़ा सवाल है। सवाल यह भी है कि मौके पर तालाब खोदने की जगह नदी खोदकर सरकार को करोड़ों का राजस्व नुकसान पहुंचा रहे इन खनन माफिया को आखिर किसका राजनीतिक संरक्षण है।

Hot this week

Champawat में सेना में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, चंपावत : Champawat उत्तराखंड के चंपावत जिले में...

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img