Friday, April 3, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडनाबालिग से दुष्कर्म और गर्भपात के मामले में महिला आयोग सख्त, एसपी...

नाबालिग से दुष्कर्म और गर्भपात के मामले में महिला आयोग सख्त, एसपी से कड़ी कार्रवाई के निर्देश

एफएनएन, देहरादून : सहसपुर की 15 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म व गर्भपात के मामले को महिला आयोग की अध्यक्ष ने संज्ञान लिया है। इस मामले में महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने एसपी देहात देहरादून से फोन पर वार्ता कर आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

एसपी देहात कमलेश उपाध्याय ने बताया कि आरोपी पहले से नाबालिग के संपर्क में था। उसने दुष्कर्म के बाद नाबालिग को गर्भपात की दवा दी। दवा खाने के बाद तीन जनवरी को बालिका की तबीयत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने बताया, इसे गर्भपात की दवा खिलाई गई है। इस मामले में जांच व जानकारी करने पर पता चला कि युवक ने डरा-धमकाकर नाबालिग के साथ कई बार दुष्कर्म किया था।

ये भी पढ़ें…उत्तराखंड की पहली योग नीति पर जल्द लगेगी कैबिनेट की मुहर, आयुष विभाग को 50 से अधिक लोगों ने दिए सुझाव

पिता दे चुके हैं तहरीर

पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो सहित दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने, गर्भपात कराने आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। इस मामले में कुसुम कंडवाल ने एसपी देहात को सभी तथ्यों की गंभीरता से जांच के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस को ऐसे क्षेत्रों में सख्ती से जांच करनी चाहिए।I

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments