03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

गणेश विसर्जन के साथ ही गंगा में डूबा युवक, नहीं मिला कोई सुराग

एफएनएन, हरिद्वारः उत्तराखंड के हरिद्वार में मंगलवार देर रात को भयानक हादसा हुआ है। जहां राजघाट पर गणेश विसर्जन के साथ ही गंगा में एक युवक बहा है। मौके पर श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान चलाया। लेकिन, युवक का कोई सुराग नहीं मिला।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना कनखल क्षेत्र में हुई है। जहां राजघाट पर गणेश जी के विसर्जन के दौरान निखिल गुप्ता (38) निवासी संदेश नगर नदी में बह गया। बताया गया कि युवक का संतुलन बिगड़ने के कारण वह गंगा की तेज धारा की चपेट में आया है। गंगा किनारे खड़े श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई। लेकिन मौके पर मौजूद लोगों में किसी को भी तैरना नहीं आने से युवक को मदद नहीं मिली। देखते ही देखते वह आंखों से ओझल हो गया।

इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान चलाया। वहीं, रात के समय अंधेरा होने की वजह से टीमों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। लेकिन, युवक का कोई सुराग हाथ नहीं लगा। आज यानी बुधवार को दोबारा से टीमों ने सर्च अभियान चलाकर युवक की तलाश की जा रही है।

Hot this week

Champawat में सेना में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, चंपावत : Champawat उत्तराखंड के चंपावत जिले में...

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img