03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

आर्मी एंबुलेंस और बाइक सवारों की जोरदार टक्कर, दोनों युवक गंभीर घायल

एफएनएन, देहरादूनः राजधानी देहरादून में मंगलवार देर रात भयानक हादसा हुआ है। जहां आर्मी एंबुलेंस और बाइक सवारों की जोरदार टक्कर हुई है। घटना में मोटरसाइकिल पर सवार दोनों युवक गंभीर घायल हुए है। घायलों को अस्पताल में पहुंचाया गया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया गया कि तेज रफ्तार बाइक पीछे से आर्मी एंबुलेंस से टकराई है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना कैंट स्थित बीजापुर गेस्ट हाउस के पास हुई है। जहां सर्किट हाउस की तरफ से आ रही मोटरसाइकिल एंबुलेंस के पीछे टकरा गई। सूत्रों से पता चला कि एंबुलेंस बीजापुर तिराहा से अंदर मिलिट्री अस्पताल की रोड पर जाने के लिए मुड़ रही थी। तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ। घटना के दौरान बाइक पर दो युवक सवार थे। आर्मी एंबुलेंस से टकराने पर बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हुए है। आनन-फानन में गंभीर घायलों को आर्मी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दोनों के सिर व मुंह पर गंभीर चोटें आईं है।

हादसे में गंभीर रूप से एक घायल की पहचान शिवनाथ साहनी निवासी दरभंगा बिहार के रूप में हुई है। जबकि अन्य दूसरे की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी है।

Hot this week

Bijapur में नक्सलियों का बड़ा कैश डंप बरामद, जमीन में छिपाकर रखे थे करीब 40 लाख रुपये

एफएनएन, बीजापुर : छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ अभियान...

Topics

Bijapur में नक्सलियों का बड़ा कैश डंप बरामद, जमीन में छिपाकर रखे थे करीब 40 लाख रुपये

एफएनएन, बीजापुर : छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ अभियान...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img