Monday, March 2, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशराज्यों में सर्दी का अलर्ट, 27 और 28 दिसंबर के बीच बारिश...

राज्यों में सर्दी का अलर्ट, 27 और 28 दिसंबर के बीच बारिश और बर्फबारी

एफएनएन, उत्तर भारत: समेत देश के कई हिस्सों में सर्दी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले सात दिनों के लिए बारिश, बर्फबारी और घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी का सिलसिला जारी है, जबकि मैदानी इलाकों में बारिश और शीतलहर ने ठंड को और तीखा कर दिया है।

किन राज्यों पर असर?
दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड समेत 23 राज्यों में अगले सात दिनों तक कड़ाके की सर्दी का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण 27 और 28 दिसंबर के बीच उत्तर पश्चिमी भारत और हिमालयी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं, राजस्थान, मध्य प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश जैसे इलाकों में अगले तीन से चार दिनों तक गरज के साथ ओलावृष्टि और बारिश के आसार हैं।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत में तीन खूंखार आतंकियों को खूनी मुठभेड़ में मार गिराया

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments